खेत में काम करते वक्त मिला कुछ ऐसा कि माली की खुल गई किस्मत
माली को बगीचे में कुछ ऐसा मिला, मिनटों में वो करोड़पति बन गया।
नई दिल्ली। कहते है कि किस्मत कब बदल जाए किसी को पता नहीं होता। ब्रिटेन में एक माली के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। माली रोज की तरह बगीचे की सफाई कर रहा था, लेकिन उस दिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी किस्मत बदल गई। मिनटों में वो करोड़पति बन गया। मिट्टी में उसे 'ब्लैक गोल्ड' मिला।

60 साल की स्टीव फ्लेचर माली का काम करता था। वो ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स के घर में माली के तौर पर नौकरी करता था। मालिक ने उसे खेत और बगीचे के साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्टीव को दे रखी थी। रोज की तरह वो उस दिन भी अपना काम कर रहा था , लेकिन ये दिन उसके लिए बेहद खास साबित हुआ।
स्टीव बगीचे में जब पेड़ के पास जमी मिट्ठी को हटा रहा था कि उसे मिट्टी में कुछ अलग सी चीज मिली। पहले उसे लगा कि ये फालतू चीज है, लेकिन जब उसे उस खास चीज की सच्चाई का पता चला तो वो हैरान रह गया।
दरअसल उसके हाथ 'ब्लैक गोल्ड' लगा है। ये ब्लैक गोल्ड एक फंगस होता है। जिसकी कीमत लाखों में होती है। भारतीय बाजार मेंइस ब्लैक गोल्ड की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। इसे फ्रांस, जर्मनी, इटली और विदेशों में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे 'ब्लैक ट्रफल' कहते हैं, जिसकी मदद से खाद्य पद्वार्थ भी बनाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications