गंगनम स्‍टाइल को पछाड़ यह गाना बना यूटयूब का सरताज, अब तक देखा 2 अरब 90 करोड़ लोगों ने

नई द‍िल्‍ली। गंगनम स्‍टाइल तो आपने खूब सुना होगा। इस गाने को आए पूरे पांच साल हो गए और तब से लेकर आज तक यह बराबर सुर्खियों में छाया रहा। एक तरह से इस गाने ने यूटयूब में गानों का सरताज बन गया थ्‍ाा लेकिन हाल ही में लॉन्‍च हुए चार्ली पथ का सॉन्‍ग 'सी यू अगेन' इन द‍िनों खूब चल रहा है। इसने गंगनम स्‍टाइल के र‍िकॉर्ड को ब्रेक कर द‍िया है। अभी तक इस गाने को दो अरब 90 करोड़ लोग देख चुके हैं।

गंगनम स्‍टाइल को पीछे छोड़ यह गाना बना यूटयूब का सरताज

गंगनम स्टाइल पहला ऐसा गाना था जिसे अरबों लोगों ने देखा था। उस दौरान इस गाने के इतने दीवाने थे क‍ि बस पूछ‍िए मत। इस गाने को अभी तक दो अरब 90 करोड़ लोग देख चुके हैं। जबकि साई के गाने गंगनम स्टाइल को अब तक दो अरब 89 करोड़ लोगों ने देखा है। व‍िज खलीफा के गाने 'सी यू अगेन' ने दो सालों में यह रिकॉर्ड बनाया है।

इस गाने को 6 अप्रैल, 2015 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। जबकि साई का गाना 15 जुलाई, 2012 को अपलोड किया गया था। गौरतलब है क‍ि फ़िल्म फ़ास्ट एंड फ़्यूरियस-7 के अभ‍िनेता पॉल वॉकर की कार एक्‍सीडेंट में मौत हो गई थी ज‍िसके चलते उन्‍हें फ‍िल्‍म के अंत में र‍िलीज क‍िया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+