एंकर की अभद्र हरकत, शो के दौरान काटी महिला एंकर की ड्रेस

स्पेन। स्पेन में एक टीवी शो के दैरान ऐसा कुछ हुआ जिससे लोगों में काफी गु्स्सा है। 'आफ्टरनून हेयर एंड नाउ' टीवी शो के दौरान एक पुरुष टीवी प्रेजेंटर ने अपनी को-होस्ट महिला के कपड़ों पर कैंची चला दी। ये पूरा वाक्या टीवी पर दिखाया गया।

Bizarre

जुआन वाई मेडियो अपनी कलीग इवा रुईज के साथ 'आफ्टरनून हेयर एंड नाउ' शो होस्ट करते हैं। हाल ही में एक एपिसोड में उन्होंने ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई है। जुआन ने शो के दौरान इवा की ड्रेस पर कैंची चला दी। जुआन एक बार में ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने कई बार उनके कपड़ों को काटने की कोशिश की। इवा ने शो पर काफी छोटी ड्रेस पहनी हुई थी, बावजूद इसके जुआन नहीं रुके। वो चारों तरफ से इवा की ड्रेस काटने लगे और काटते-काटते अपनी हद पार कर गए।

शो पर कुछ लड़कियों को इवा की मदद के लिए आना पड़ा। वो इवा को घेर कर अंदर तक ले गईं। इस एपिसोड के लाइव जाने के बाद से आम जनता से लेकर राजनेता तक इस हरकत की निंदा कर रहे हैं। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इवा को जुआन की इस हरकत से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि वो पहले से जानती थीं कि जुआन ऐसा करेंगे, इसलिए लोग उन्हें पीड़ित की तरह दर्शाना बंद करें। (फोटो साभार : मिरर.को.यूके)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+