दुल्हन को गोद में उठाने के चक्कर में लड़के के साथ हो गया कुछ ऐसा, Video देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
शादी की रस्म के बीच कुछ लड़कों ने मिलकर दुल्हन को गोद में उठा लिया। इस दौरान दुल्हन ने जो कुछ किया वो देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

dulhan ka funny wedding video: शादी-ब्याह से जुड़े कुछ ऐसे वीडियोज कभी-कभी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जो देखने में काफी फनी होते हैं। इन वीडियोज को देखकर कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते तो कभी वह इमोशनल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल तहलका मचाए हुए है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोकने नहीं पाएंगे। जी हां..ये वीडियो ऐसा है कि आपकी हंसी न छूटे, ऐसा हो ही नहीं सकता।
दरअसल, शादी-ब्याह में आजकल आपने देखा होगा कि दूल्हे-दुल्हन को स्टेज तक पहुंचाने के लिए गोद में उठाकर चलने का चलन चल रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। जी हां...सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लड़कों ने दुल्हन को गोद में उठाया हुआ है। लेकिन, तभी दुल्हन का बैलेंस बिगड़ने लगता है और वो खुद को गिरने से बचने के लिए सबको पकड़ लेती है।
अब आप सोच रहेंगे होंगे कि इसमें खास बात क्या है? दरअसल, दुल्हन को उठाने के दौरान उनमें से एक लड़के के साथ ऐसा कांड हो जाता है कि उस बेचारे का मुंह बन जाता है। जी हां...दुल्हन अपना बैलेंस (सपोर्ट) बनाने के लिए लड़के के सिर पर हाथ रख देती है और इस बीच वो उसके बालों को इतनी जोर से पकड़ती है कि बेचारे का मुंह खुला का खुला ही रह जाता है। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि लड़के के कुछ बाल तो उखड़कर दुल्हन के हाथ में आ गए होंगे।
देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़के का रिएक्शन देखने लायक है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sakhtlogg नाम की आईडी शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हां थोड़ा दर्द हुआ, पर चलता है।' तो वहीं, इस वीडियो को सैंकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया- थोड़ दर्द हुआ पर चलता है। तो वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि 'गलत सपोर्ट ले लिया दीदी ने।' सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर तरह-तरह की फनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications