दुल्हन पहना रही थी जयमाला तो पीछे हट गया दूल्हा, फिर जो लड़की ने किया उसे देख सकते में आ गए सभी

दुल्हन पहना रही थी जयमाला तो पीछे हट गया दूल्हा, फिर जो लड़की ने किया उसे देख सकते में आ गए सभी

नई दिल्ली, 24 अगस्त: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इन वीडियोज में अपनी शादी को कुछ खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन क्या कुछ नहीं करते। कई बार तो दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। एक ऐसे ही नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन का वरमाला का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो वायरल हो गया है।

दूल्हा-दुल्हन जयमाला से पहले मस्ती करते हुए आए नजर

दूल्हा-दुल्हन जयमाला से पहले मस्ती करते हुए आए नजर

दरअसल, इंस्टाग्राम पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं और जयमाला की सेरेमनी चल रही होती है। इस दौरान शादी में आए मेहमान भी स्टेज के पास खड़े होकर देखने जयमाला सेरेमनी देखने लगते हैं और अपने-अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन वरमाला पहनाने से पहले मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं।

वरमाला पहनाने के दौरान पीछे हट जाता है दूल्हा

इस दौरान दुल्हन अपने होने वाले पति के गले में वरमाला पहनाने की कोशिश करती है। लेकिन दूल्हा पीछे की तरफ हट जाता है। होने वाले पति की इस हरकत को देख दुल्हन को भी मस्ती सूझने लगती है और वो वरमाला लेकर जाने लगती है। दुल्हन की इस हरकत को देखकर दूल्हा ही नहीं, वहां खड़े मेहमान भी सकते में आ जाते है।

दुल्हन की इस हरकत को देख खुद आता है दूल्हा

दुल्हन की इस हरकत को देख खुद आता है दूल्हा

दुल्हन को वापस जाते देख दूल्हा खुद से आगे आता है और दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। अपनी होने वाली पत्नी की ये मस्ती भरी चालाकी देख दूल्हा भी मुस्कुराने लगता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्यूट से वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स मिल गए हैं।

यूजर ने किया मजेदार कमेंट

यूजर ने किया मजेदार कमेंट

इस वीडियो को parulgargmakeup इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार 24 अगस्त को पोस्ट किया गया है। जिसपर अभी तक 44,910 लाइक्स आ चुके है और कई यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "हहहाहा...बहुत अच्छा किया"। तो एक ने लिखा है, "2 सेकंड में ही अक्ल आ गई"। इसी के साथ फैन्स दिल वाले इमोजी भी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+