Video: दूल्हे को साइड कर फोटोग्राफर ले रहा था दुल्हन की फोटो, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दुल्‍हनिया हुई हंसी से लोटपोट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई फनी वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं। फरवरी के इस महीने से एक बार फिर से शादियों का दौर शुरू हो गया है। शादियों के इस सीजन में शादी से ही जुड़ा हुआ एक बेहद में मजेदार वीडियो सामने आया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है। वीडियो वरमाल स्टेज का है। जहां दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन हंसी के मारे लोटपोट हो गई।

 फोटोग्राफर ने दूल्हे को किया साइड

फोटोग्राफर ने दूल्हे को किया साइड

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शादी के दौरान जयमाला के स्टेज पर एक दुल्हन और दूल्हा खड़े हुए हैं। इसी बीच एक फोटोग्राफर स्टेज पर आता है और दुल्हन की फोटो लेने लगता है। इसी बीच वह दुल्हे को एक साइड होने का इशारा करता है। फोटोग्राफर की बात मानकर दूल्हा साइड हो जाता है। इसके बाद फोटोग्राफर दुल्हन के कई एंगल से फोटो खींचने लगता है। फोटोग्राफर काफी देर तक शॉट लेते रहता है।

गुस्साए दूल्हे ने जड़ा थप्पड़

गुस्साए दूल्हे ने जड़ा थप्पड़

इस पर स्टेज पर खड़े दूल्हे पर जब नहीं रहा गया तो उसने फोटोग्राफर को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जो होता है, वह देखने लायक है। फोटोग्राफर थप्पड़ खाकर मुस्कराने लगता है तो पास खड़ी दुल्हन की हंसी छूट गई। दुल्हन अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाती है, वह लोटपोट होकर स्टेज की जमीन पर बैठ जाती है। दुल्हन को इस कदर हंसते देख पास खड़े को लोगों भी देखकर लोटपोट हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को रेणुका मोहन नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

दुल्हन हंसकर हुई लोटपोट

यह वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। इस वीडियो को 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। रेणुका ने वीडियो के साथ लिखा कि, जब मैंने पहली बार इस वीडियो को देखा, तो मैं बस जोर से हँसी और अब भी हँस रही हूँ। मैंने कभी इस शॉट के पीछे कोई तर्क खोजने के बारे में नहीं सोचा था और वास्तव में कभी भी ध्यान नहीं दिया कि यह एक मज़ाक है या असली !! हर चीज में रिसर्च नहीं करनी चाहिए, कभी-कभी, आप सिर्फ हँस भी सकते हैं। कुछ लोग इसे एक प्रेंक वीडियो बता रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं। दूसरी ओऱ यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

438 करोड़ रुपए के बिटकॉइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, चाह कर भी पुलिस नहीं करा सकती कैश, जानें पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+