वरमाला डालते हुए उतर गया दुल्हे का पायजामा, बारातियों के साथ दुल्हन की भी छूट गई हंसी, देखें Video

शादी में वरमाला डालते वक्त दुल्हे का पायजामा उतर गया। अपनी ही शादी में बेचारा दुल्हा मजाक का पात्र बन गया। दुल्हे की इस हालत पर बरातियों के साथ-साथ दुल्हन की भी हंसी छूट गई।

नई दिल्ली। शादी के कई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें शादी की रस्मों के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि लोगों की हंसी छूट जाती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान की एक शादी में हुआ। शादी के दौरान स्टेज पर वरमाला पहनाते हुए लड़का-लड़की दोनों शरमा रहे थे। फोटो सेशन के बाद लड़की ने दुल्हे को वरमाला पहना दिया। इतना तक तो सब ठीक था, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसे देखकर सबकी हंसी छूट गई।

marriage

जैसे ही दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए लड़का आगे बढ़ा, उसके पायजामे ने उसका साथ छोड़ दिया। वरमाला तो दुल्हन के गले में पहना दी, लेकिन बेचारा अपना पायजामा नहीं संभाल पाया। थोड़ी देर तो उसे पता भी नहीं चला कि उसका पायजामा गिर चुका है, लेकिन जब दुल्हन ने इशारों में उसे बताया तो वो शर्म से पानी-पानी हो गया।

उसकी ये हालत देख बारातियों के साथ-साथ दुल्हन की भी हंसी छूट गई। वहीं बेचारा दुल्हा स्टेज से भाग खड़ा हुआ। 7 दिसंबर को फेसबुक पर अलपोड किए गए इस वीडियो को अब 6.6 मिलियन लोगों ने देखा है। वहीं 156882 लोगों ने इसे शेयर किया है। आप भी देखिए ये फनी वीडियो औरप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाइए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+