खर्राटे से लेकर डकार तक... इन अजीबोगरीब तरीकों से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं लोग, आप भी पकड़ लेंगे माथा

Woman selling burp: एक महिला अपन डकार को लेकर खूब चर्चा में है। ये महिला पैकेट में डकार भरकर लोगों को बेचती है। इससे पहले खर्राटे बेचकर कमाई करने वाली महिला खूब वायरल हुई थी।

Burp

Woman selling burp: इस दुनिया में कई लोग हैं, जो अपने टैलेंट के दम पर नौकरी ढूंढ ही लेते हैं। वहीं कई लोग पैसा कमाने के ऐसे तरीके निकाल देते हैं कि लाखों रुपये भी कमा लेते हैं।

अजीब तरीके से पैसे कमा रही महिला
आपने अब तक एक से बढ़कर एक तरीके देखें होंगे, जिससे लोग काफी पैसा कमा रहे हैं। इनमें कुत्ते घुमाने से लेकर दूसरे घरों की देखभाल तक शामिल हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला बड़े ही अजीब तरीके से पैसे कमा रही है।

लोगों को पैकेट में भरकर बेचती है डकार
रेबेका ब्लू नाम की महिला इन दिनों जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला लोगों की डिमांड पर उनके लिए पैकेट में अपनी डकार भरकर बेचती है। महिला एक पैकेट डकार के लिए 100 डॉलर यानि कि लगभग 8,000 रुपये लेती है।

टिकटॉक पर लाखों फैंस
बताते चलें कि महिला के टिकटॉक पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। साल 2022 से ही महिला अपने बर्प कंटेंट को लेकर मशहूर हैं। उन्हें डकार के लिए लोगों की रिक्वेस्ट आने लगीं। महिला का कहना है कि डकार का मूल्य उसके बड़े और लंबे होने पर निर्भर करता है।

ब्वॉयफ्रेंड के खर्राटों से कमाई कर रही महिला
इससे पहले 26 साल की एक महिला की खूब चर्चा थी, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड के खर्राटों से तगड़ी कमाई करती है। अपने ब्वॉयफ्रेंड के खर्राटों से जूझने के बाद महिला ने आखिरकार उसकी रिकॉर्डिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद उसने स्पॉटिफाई पर इसे अपलोड किया और बस यहीं से उसकी कमाई शुरू हो गई।

सोते-सोते कमाए लाखों रुपये
जैकी बोहम नाम का एक इन्फ्लुएंसर हर महीने 28 लाख रुपये कमाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स इतने पैसे सिर्फ सोते-सोते ही कमाता है। जैकी को इंस्टाग्राम पर भी 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बताते चलें कि वे सोते हुए वे लाइव होते हैं और लोगों को उन्हें नींद से उठाने के लिए पेमेंट करनी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+