मेंढक ने दबोच लिया कुत्ते का मुंह तो जान पर बन पड़ी, एक बार नहीं कई बार किया अटैक, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी कोई शख्स स्टंट कर रहा होता है तो कहीं दो जानवर आपस में लड़ रहे होते हैं। जानवरों की लड़ाई कभी भयावह होते हैं तो कभी काफी मजेदार। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता और छोटा सा मेंढक नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मेंढक और कुत्ते के बीच भयंकर लड़ाई होती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो को देख आपको डर नहीं लगेगा बल्कि आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

40 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेंढक एक कुत्ते को परेशान करते हुए। इस वीडियो को शेयर करने के बाद अब तक 40 हजार के करीब लोग देख चुके हैं।

लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन

लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन

लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा कि मझे लगता है ये लड़ नहीं रहे, बल्कि आपस में खेल रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे बस इतने आत्मविश्वास की जरूरत। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता अपने सामने मेंढक को देखकर उसपर झपट्टा मारता है,

मेंढक ने दबोच लिया कुत्ते का मुंह

मेंढक ने दबोच लिया कुत्ते का मुंह

जैसे ही कुत्ता मेंढक पर हमला करता है तो मेंढक भी बिना डरे कुत्ते के हमले का जवाब देता है। मेंढक उछल-उछल कर कुत्ते पर हमला करता है और अपने मुंह से कुत्ते के मुंह को दबोच लेता है और पूरी हिम्मत से उसका सामना करता है। इस वीडियो में मेंढक को दिलेरी देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+