Watch Video: पोर्न फिल्मों में खूब कमाया नाम, अब घातक बीमारी की चपेट में आई मशहूर पोर्नस्टार

वाशिंगटन, 12 जनवरी। भारत में पोर्न बैन है लेकिन इसे देखने वालों की कोई कमी नहीं है। कई ऐसे लोग हैं जो एडल्ट एक्टर्स और एक्ट्रेसस के फैन हैं और उनके बारे में पढ़ना-सुनना पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक मशहूर पोर्न स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एडल्ट फिल्मों से काफी नाम कमया लेकिन अब वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई है। उसकी हालत इतनी बुरी है कि अब एक्ट्रेस का चलना भी दूभर हो गया है।

किसी जमाने में थी फेमस एडल्ट स्टार

किसी जमाने में थी फेमस एडल्ट स्टार

हम बात कर रहे हैं फेमस पोर्नस्टार रहीं एक्ट्रेस जेन्ना जेम्सन की जिनकी बोल्डनेस और फिल्मों के कई दीवाने हैं। किसी समय एडल्ट फिल्मों की क्वीन कही जाने वालीं जेन्ना जेम्सन अब एक दुर्लभ और घातक बीमारी की चपेट में आ गई हैं। इस समस्या के चलते जेन्ना अब ठीक से चल भी नहीं पातीं और उन्हें बिस्तर पर ही पड़े रहना पड़ता है। हाल ही में जेन्ना ने एक वीडियो शेयर कर खुद अपना दर्द बयां किया है।

47 साल की उम्र में हुई गंभीर बीमारी

47 साल की उम्र में हुई गंभीर बीमारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेन्ना जेम्सन को बीते कुछ दिनों से चलने में समस्या आ रही थी, जब वह डॉक्टर के पास अपनी प्रॉब्लम लेकर पहुंची तो उन्हें दुर्लभ बीमारी के बारे में पता चला, जिससे वह ग्रसित हैं। 47 साल की जेन्ना को डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गिल्लन बर्रे सिंड्रोम है जिसे एक न्‍यूरोलॉजिकल डिस्‍ऑर्डर माना जाता है। एडल्ट फिल्मों का जाना पहचाना नाम जेन्ना को जब अपनी बीमारी का पता चला तो वह हैरान रह गईं।

हिल भी नहीं पातीं जेन्ना

हिल भी नहीं पातीं जेन्ना

अपनी इसी बीमारी के चलते अब जेन्ना हिलडुल नहीं पातीं, वह बिस्तर पर ही पड़ी रहने को मजबूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पार्टनर लियोर बिटन ने जेन्ना की हालत का वीडियो शेयर किया है। जेन्ना के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, वहीं उनकी एक चार साल की बेटी भी है जिसे अपनी मां की जरूरत है। जेन्ना अभी अपने पार्टनर की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती हैं।

पोर्नस्टार जेन्ना जेम्सन ने बताया अपना दर्द

पोर्नस्टार जेन्ना जेम्सन ने बताया अपना दर्द

वीडियो में अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए पूर्व पोर्नस्टार जेन्ना जेम्सन ने कहा कि उनकी मांसपेशियां इतनी कमजोर हो गईं हैं कि अब वह खुद उठकर बाथरूम तक नहीं जा सकतीं। उनके पार्टनर लियोर ने कहा, 'अगर वह खुद से बाथरूम जाती है तो गिर जाती है, अब उनके पैरों को मुझे पकड़ना पड़ता है। वह खुद से एक कदम भी नहीं चल पा रही हैं'। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बीमारी बेहद दुर्लभ है जो एक तरह का न्‍यूरोलॉजिल डिस्‍ऑर्डर है।

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?

इस गंभीर बीमारी के लक्षणों की बात करें तो मरीज के हाथ-पैरों में असर देखने को मिलता है। मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द, चुभन और सुन्न पड़ जाना जैसे प्रमुख लक्षण हैं। माना जाता है कि ये बीमारी सिंड्रोम इम्‍यून सिस्‍टम में परेशानी की वजह से होती है, जिस कारण शरीर किसी बीमारी से नहीं लड़ पाता और मरीज और बीमार होने लगता है। आम तौर पर शरीर के अंदर कोई वायरस जाता है तो शरीर का इम्‍यून सिस्‍टम उसे मार देता है। लेकिन गिल्लन बर्रे सिंड्रोम के केस में ऐसा नहीं होता।

यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर का खुलासा- 11 साल की उम्र से देखने लगी थी पोर्न, आते थे गलत सपने, इस लत ने बर्बाद कर दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+