OMG! इंटरव्यू में बीवी के साथ-साथ गर्लफ्रेंड को भी शुक्रिया कर गया फुटबॉल प्लेयर

फुटबॉलर मोहम्मद अनस ने मैच जीतने के बाद इंटरव्यू में अपनी पत्नी, अपने फैंस के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड को भी शुक्रिया किया।

नई दिल्ली। घाना के एक फुटबॉलर के लिए उस वक्त असमंजस की स्थिति बन गई जब मैच जीतने के बाद लाइव इंटरव्यू में उसने अपनी पत्नी के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड को भी शुक्रिया कह दिया। फुटबॉलर मोहम्मद अनस ने मैच जीतने के बाद इंटरव्यू में अपनी पत्नी, अपने फैंस के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड को भी शुक्रिया किया। अनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 Football player thanks wife and girlfriend during man of the match speech

इंटरव्यू में वो बोलते -बोलते अनस ने जब अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया तो उन्हें खुद भी अहसास हो गया कि उन्होंने कुछ गलती कर दी है। गलती का अहसास होने के बाद वो ख़ुद ही हड़बड़ा गए। एंकर के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए सबको शुक्रिया कहना चाहता हूं। अपने फैन्स , अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड का शुक्रिया कहना चाहता हूं।

हलांकि उन्होंने फौरन ही अपनी बात को सही करते हुए कहा कि मेरा मतलब है मेरी पत्नी। बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी बेटी को गर्लफ्रेंड बुलाते हैं और इसलिए उन्होंने इंटरव्यू में उनका नाम लिया। अनस ने कहा कि वो जानते हैं कि उनका परिवार और उनकी पत्नी उन्हें अच्छे से जानते हैं और उन्हें पता है कि वो इस बात से नाराज नहीं होंगे। इसलिए उन्हें इस बात का कोई डर नहीं है। अनस ने कहा कि वो अपनी बीवी से बहुत प्यार करते हैं। उनकी बीवी ने उन्हें दो प्यारे-प्यारे बच्चे दिए है और वो अपने परिवार से बहुत प्यार करते है। देखें कैसे इंटरव्यू में अनस बीवी के साथ-साथ गर्लफ्रेंड को भी थैंक्स बोल गए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+