शख्स ने ऑनलाइन चिकन विंग्स किया था ऑर्डर, पैकेट में सिर्फ चबाई हुईं हड्डियां मिलीं
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो आया है, जिसमें एक शख्स ने अपने साथ हुआ अजीब वाक्या बयां किया। शख्स ने बताया कि, उसने ऑनलाइन चिकन विंग्स, फ्राइज और ड्रिंक ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी बॉय पैकेट देकर चला गया तो उसने खोलकर देखा। पैकेट में उसे चिंकन विंग्स के गोश्त के बजाए सिर्फ हड्डियां मिलीं। इसके अलावा खाली डब्बे में एक चिट्ठी और ड्रिंक मिले।

जो ऑर्डर किया था, वो नहीं मिला उसमें
वीडियो में शख्स ने आगे कहा,''मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने चिकन विंग्स ऑर्डर किया था। जब पैकेट आया तो उसमें मुझे सिर्फ हड्डियां मिलीं। यह देखिए आपने भी नोटिस किया होगा कि मेरे फ्राइज भी गायब हैं और यहां एक चिट्ठी पड़ी है। हालांकि, ड्रिंक जरूर, मुझ तक सही सलामत पहुंचा दिया गया है।'
शख्स ने फिर वो चिट्ठी खोली और उसे पढ़ा। चिट्ठी में दरअसल माफीनामा लिखा था। यह चिट्ठी डिलीवरी बॉय ने ही लिखी थी। चिट्ठी में डिलीवरी बॉय ने बताया था कि, जो ऑर्डर किया गया था तो नॉनवेज खाना आखिर कहां गया।

चिट्ठी में डिलीवरी बॉय ने यह लिखा
चिट्ठी में डिलीवरी बॉय ने लिखा था- ''मुझे माफ कीजिएगा मैंने आपका खाना खा लिया है। मैं बहुत भूखा था, और लगभग टूट चुका था। इसलिए आपकी ऑर्डर की हुई चिकन विंग्स और फ्राइज को मैं खा गया। मान लीजिएगा कि मेरे खाने के लिए आपने पैसे दिए हैं। मैं इस जॉब को अब छोड़ने जा रहा हूं।'' इसके बाद चिट्ठी के आखिर में लिखा था- Your Door Dash Guy.

लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल रहीं
ऑर्डर करने वाले शख्स ने कहा- चिट्ठी पढ़कर मैं हैरान रह गया। मैं सोचने लगा कि क्या किया जाए अब?' इस पर वीडियो पोस्ट के कमेंट में कई लोग उसे तरह-तरह के एडवाइज देते दिखे। एक यूजर ने लिखा- कस्टमर केयर को फोन कीजिए...आपको रिफंड मिल जाएगा।'
इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ''मैं कितना भी भूखा रहूं मैं किसी का पूरा ऑर्डर खत्म नहीं कर सकता. खासतौर से तब जब किसी ने फास्ट डिलीवरी के पैसे दिए हों।''
लाखों बार देखा जा चुका वीडियो
वायरल वीडियो के नीचे एक यूजर ने यह भी लिखा- उसका भूखा होना मेरी समस्या नहीं है।'
बता दें कि, इसी वीडियो के पोस्ट पर ऑर्डर करने वाले शख्स ने खुद कमेंट कर यह बताया कि, उसने कंपनी के कस्टमर केयर को फोन किया था। जिसके बाद उसे अपने ऑर्डर पर रिफंड और क्रेडिट मिल गया है।'
यह वीडियो @thesuedeshow नाम के एक यूजर द्वारा टिकटॉक पर पोस्ट किया गया। जिसे अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications