लोगों को आसमान में दिखी रहस्यमयी चीज, जानिये क्या बोले एक्सपर्ट?

फ्लोरिडा के आसमान में लोगों को जब अजीबोगरीब रहस्यमयी चीज दिखाई पड़ी, तो वे काफी हैरान रह गए। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

mysterious orange objects

Mysterious orange object: प्रकृति बेहद खूबसूरत है और अपने अंदर न जाने कितने ही रहस्य समेटे हुए है। प्रकृति को जब करीब से देखो, तो न जाने कितनी अजब-गजब चीजें दिखाई पड़ती हैं। ऐसा ही कुछ फ्लोरिडा के निवासियों के साथ उस वक्त हुआ, जब उन्हें आसमान में कुछ रहस्यमयी चीज दिखाई पड़ी। जल्द ही लोग इस रहस्यमयी चीज की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करने लगे और ये जमकर वायरल होने लगीं।

आसमान में दिखी अजीबोगरीब चीज
फ्लोरिडा के लोग 23 मार्च को सुबह उस वक्त दंग रह गए, जब आसमान में उन्हें कुछ अजीबोगरीब रहस्यमयी चीज दिखाई पड़ी। दक्षिण पश्चिम फ्लोरिडा के निवासी हमेशा की तरह अपने दिन की शुरुआत कर ही रहे थे कि उन्हें आसमान में नारंगी रंग की रोशनी दिखाई पड़ी।

क्या बोले एक्सपर्ट?
कई स्थानीय लोगों ने कहा कि ये किसी तरह का यूएफओ है। NBC2 ने समझाया कि ये किसी उल्का जैसी दिखने के लिए बहुत करीब थी और कोई हवाई जहाज बनने के लिए बहुत दूर थी। ऐसे में इसे उल्का कहना उतना ही गलत होगा जितना कि हवाई जहाज। एक मौसम विज्ञानी जिम डिके ने ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे आग का गोला बताया।

क्या ये था आग का गोला?
ट्विटर पर उन्होंने लिखा- हमें आज सुबह 5 बजे से ठीक पहले ही आसमान में एक आग के गोले की कई रिपोर्ट्स और वीडियोज मिले हैं। रहस्यमयी और चमकदार दिखने वाली चीज के इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर अटकलें लगाना शुरू कर दिया। एक खगोलशास्त्री ने कहा कि नारंगी रंग की ये चीजें असल में किसी रॉकेट के अवशेष हो सकते हैं, जिसे इस हफ्ते लॉन्च किया गया था।

स्थानीय लोगों को हुई चिंता
सभी संदेहों को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने फायरबॉल रिपोर्ट्स बेवसाइट का एक लिंक भी पोस्ट किया, जिसमें उस तारीख में फ्लोरिडी की कई रिपोर्ट्स दिखाई दीं। वहीं कई एक्सपर्ट ने दिलासा दिया कि इसमें चिंता करने जैसा कुछ भी नहीं है क्योंकि अंतरिक्ष के मलबे और वातावरण के माध्यम से इस नारंगी रंग की आकृति के बनने की संभावना अविश्वसनीय रूप के बेहद कम है।

वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+