30 साल बाद अपनी फेवरेट टीचर से मिली फ्लाइट अटेंडेंट, वायरल हुआ इमोशनल करने वाला VIDEO

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही फ्लाइट के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक फ्लाइट अटेंडेंट अपने फेवरेट टीचर से 30 साल बाद मिली। वह भी उस फ्लाइट में जिसमें वह ड्यूटी पर थी। वीडियो में एक फ्लाइट अटेंडेंट अपने शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिखाई दे रही है।

टीचर को देखकर लॉरा भावुक हो गईं

टीचर को देखकर लॉरा भावुक हो गईं

वीडियो को goodnews_movement नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है। फ्लाइट अटेंडेंट लॉरा रेन इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड टीचर्स डे पर अपनी पसंदीदा शिक्षिका मिस ओ'कोनेल से मिलीं थी। 30 साल अपनी टीचर को देखकर लॉरी भावुक हो गईं। लॉरा ने अपनी प्लेन में बैठे यात्रियों के साथ अपनी कहानी को शेयर करते हुए एक भावुक करने वाली स्पीच दी।

1990 में हुई थी आखिरी मुलाकात

1990 में हुई थी आखिरी मुलाकात

लॉरा ने टीचर से कहा कि,आपने मेरा दिन बना दिया,आपने मेरी जिंदगी बना दी'। मुझे यह पसंद है। लॉरा ने कहा कि, आज शिक्षक दिवस है इसलिए हमें अपने पूरे जीवन में पसंदीदा शिक्षकों को पहचानना चाहिए। मैं अब भावुक होरही हूं, लेकिन आज मैंने 1990 की अपनी टीचर मिस ओ'कोनेल को देखा, जो विमान में सवार हैं। जिसे सुनकर प्लेन यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

भावुक होकर टीचर के गले जा लगीं लॉरा

भावुक होकर टीचर के गले जा लगीं लॉरा

लॉरा ने कहा कि, वह मेरी फेवरेट टीचर हैं और मैंने उन्हें 1990 के बाद से नहीं देखा है। इस महिला ने मुझे शेक्सपियर से प्यार करना सिखाया, मुझे पियानो बजाना सिखाया। मेरे पास पियानो की मास्टर थी, और मैं उन पर एक निबंध लिख सकती हूं। थैक्यू मिस ओ'कोनेल। मैं आपसे प्यार करती हूं। जिसके बाद लॉरी चलकर अपने टीचर के पास जाती है और उन्हें गले लगाती है। पूरा सीन भावुक कर देने वाला था।

देखें वायरल वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक टीचर ने लिखा कि, वीडियो देखकर मैं सचमुच रो रहा है। मैं एक शिक्षक हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे छात्र वापस आएंगे और मुझे नमस्ते कहेंगे। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, मैं भाग्यशाली था कि 10 साल बाद फिर से अपने हाई स्कूल कला शिक्षक के साथ जुड़ पाया और हम एक-दूसरे से मिले और ईमेल के माध्यम से संपर्क में रहे। वह मेरी पसंदीदा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+