शख्स को लील गया फ्लाइट का इंजन, चंद सेकंड में पिस गई गई पूरी बॉडी, इमरजेंसी क्रू मेंबर्स भी नहीं बचा पाए जान
शख्स को लील गया फ्लाइट का इंजन,चंद सेकेंड में पिस गई गई पूरी बॉडी,इमरजेंसी क्रू मेंबर्स भी नहीं बचा पाए जान
Flight engine swallows man: इंसान के जन्म और मौत का समय निर्धारित होता है, कितना भी सतर्क रहें लेकिन अगर मौत लिखी है तो उसे कोई टाल नहीं सकता और किसकी मौत किस तरह होगी ये कोई भी जान नहीं सकता।
ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स की एयरपोर्ट के रनवे पर ऐसे मौत हुई जिसके बारे में कभी कोई सोच भी नहीं सकता है। हर कोई इस हादसे को सुनकर सदमें में आ गया है।

प्लेन के इंजन में समाा गया शख्स
ये घटना दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट में शुमार सैन अंटोनिओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। 23 जून की हैं एक शख्स खड़ा था और उसे पता नहीं था कि प्लेन का इंजन स्टार्ट हो जाएगा, वो वहीं इंजन के सामने खड़ा था और अचानक से इंजन स्टार्ट हो गया और वो खिंचने लगा। कोई भी उसकी मदद के लिए आगे आता इससे पहले वो पूरा इंजन के अंदर समा गया और उसका पूरा शरीर इंजन में बुरी तरह पर पिस गया।
जानें कौन था ये शख्स
सैन अंटोनिओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइन्स की फ्लाइट 111 के इंजन में ये शख्स फंसा था।जब वो प्लेन के पास खड़ा था तभी इंजन स्टार्ट हो गया। मरने वाले शख्स की पहचान एयर पोर्ट ग्राउंड क्रू मेबर रूप में हुई है यानी जो ग्राउंड ड्यूटी पर काम करते हैं, यानी कि वो शख्स जहां रन वे पर खड़ा था वो वहीं हर दिन ड्यूटी पर करता था।
इमरजेंसी क्रू मेंबर्स के पहुंचने से पहले पूरी बॉडी पिस चुकी थी
वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वो कर्मचारी कौन था इसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है। हालांकि घटना के तुरंत बाद शख्स को बचाने के लिए इमरजेंसी क्रू मेंबर्स पहुंचे थे लेकिन तब तक शख्स की पूरी बॉडी इंजन में पिस चुकी थी।
इस कारण से अपनी बॉडी को संभाल नहीं सका शख्स
घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि प्लेन का इंजन अचानक स्टार्ट हो गया था, इंजन के तेज हवा के प्रशेर में वो कर्मचारी अपने शरीर पर काबू नहीं कर पाया और इंजन ने अपने अंदर खींच लिया और चंद ही मिनट में वो जीते-जागते व्यक्ति का शरीर पिस गया।
घटना के समय फ्लाइट में यात्री थे सवार
रूंह कंपा देने वाला चंद सकेंड का हादसा पर डेल्टा एयरलाइन्स के स्पोक्सपर्सन ने अफासोस जताया है और मृतक कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारी ने बताया कि ये फ्लाइट लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट से यहां पहुंची थी और उस समय फ्लाइट में यात्री बैठे हुए थे। हालांकि इस खौफनाक हादसे की जांच के लिए टीम गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications