WATCH: बेटी को देखकर गर्व से चौड़ा हुआ पिता का सीना, वीडियो देख इमोशनल हो जाएंगे आप

Flight attendent invite parents: हाल ही में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विमान में अपने माता-पिता का स्वागत कर रही दिखाई दे रही है।

यूजर ने शेयर किया वीडियो
इस क्लिप को सोशल मीडिया पर यूजर अस्मिता जाटनी ने शेयर किया है। क्लिप खुलते ही उसमें अस्मिता को विमान के दरवाजे पर खड़ा दिखाया गया है। जैसे ही उसके माता-पिता अंदर आते हैं, वह प्लेन में उनका स्वागत करती है। क्लिप में आगे अस्मिता को उनके पास बैठे हुए भी दिखाया गया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "और जहाज पर वीआईपी पैक्स, खास अहसास।

Flight attendant

19 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस पोस्ट को 2 अगस्त को शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 19.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को कई लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं।

क्या बोले लोग?
एक शख्स ने लिखा, ''इस क्लिप में पिता और बेटी दोनों की आंखों में भी खुशी देखी जा सकती है। पिताजी को गर्व है कि उनकी बेटी इतने अच्छे पद पर है, और बेटी खुश है क्योंकि वह अपने पिता की आँखों में गर्व देख सकती है। एक अन्य ने कमेंट किया, "ये हर माता-पिता के लिए एक बहुत ही खास पल है। बढ़िया काम, बहन।"

माता-पिता के लिए गर्व का क्षण
तीसरे यूजर ने पोस्ट किया, "देखो वह कितने गर्व से उसे देख रहा है। मुझे लगता है कि वो शायद यह सोचकर पुराने दिनों में चले गए होंगे कि वो कितनी छोटी थी और अब देख रहे हैं।'' चौथे ने लिखा, "आपके माता-पिता के लिए बहुत गर्व का क्षण।" पांचवें ने कहा, "माता-पिता के लिए बेहतरीन पल और बेटी के चेहरे पर असली खुशी।" छठे ने कहा, "भगवान आपको और भी अधिक खुशियाँ दें।" कुछ अन्य लोगों ने भी दिल वाले इमोजी का उपयोग करके क्लिप पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+