डूबते को तिनके का सहारा! समुद्र में फंसे शख्स ने इस चीज के सहारे बचाई जान, 48 घंटे बाद रेस्क्यू

समुद्र में आए तूफान के चलते एक शख्स बह गया था। हालांकि बहते वक्त उसे एक ऐसी चीज मिल गई, जिसके सहारे उनके खुद को बचा लिया। वहीं, 48 घंटे बाद उसका रेस्क्यू कर लिया गया।

bizzare

एक कहावत है डूबे को तिनके का सहारा। यह कहावत एक 43 वर्षीय युवक के लिए सच साबित हुई है। दरअसल, एक शख्स समुद्र में तूफान उठने के बाद पानी में बह गया था। उसने समुद्र से बाहर निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। हालांकि, इसी दौरान शख्स को एक ऐसी चीज मिल गई, जिसके सहारे वह समुद्र में खुद को बचाए रखा। वहीं, जब लोगों की नजर शख्स पर पड़ी तो रेस्क्यू टीम की मदद से उसे बाहर निकालवा लिया गया।

ट्विटर पर वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को @disangermano नामक यूजर ने शेयर किया है। समुद्री तूफान में फंसे शख्स के रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक एक मछुआरा 2 दिन पहले नाव लेकर फिशिंग के लिए समुद्र में गया था। इसी दौरान तूफान आ गया और उसकी नाव पानी में पलट गई। नाव पलटने की वजह से शख्स अटलांटिक महासागर में गिर गया था। उसने 48 घंटे तक को खुद एक एक चीज के सहारे बचाया रखा था। वहीं, 2 दिन बाद उसका रेस्क्यू कर लिया गया।

फ्लोटिंग सिग्नल से बची जान
जानकारी के मुताबिक 43 साल के डेविड सोरेस पेशे से मछुआरा है। वह फिशिंग करने के लिए दो दिन पहले अपनी नाव लेकर अकेले समुद्र में चले गए। हालांकि, आते वक्त समुद्री तूफान आ गया। जिसकी वजह से वह समुद्र में फंस गए थे। बहते वक्त डेविड को पानी में एक छोटे स्टूल के बराबर फ्लोटिंग सिग्नल मिल गया। जिसके सहारे उन्होंने खुद की जान बचाई। फ्लोटिंग के सहारे खुद को सेव करने का डेविड का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

घर नहीं पहुंचने पर डेविड की पत्नी ने की शिकायत
फिशिंग के लिए निकले डेविड जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने रेस्क्यू टीम से शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाल लिया। वहीं, रेस्क्यू के बाद डेविड ने बताया कि वह फिशिंग के लिए वोट लेकर गए थे। लेकिन तूफान आने के चलते वोट पलट गई और वह भी समुद्र में गिर गए। हालांकि, फ्लोटिंग सिग्नल ने उनकी जान बचा ली।

समय पर नहीं होता रेस्क्यू तो चली जाती जान
डेविड का अगर समय पर रेस्क्यू नहीं किया जाता तो उनकी जान चली जाती। क्योंकि 48 घंटे तक समुद्र में फंसने की वजह से डेविड की हालत ठंड से खराब हो गई थी और वह बुरी तरह से कांपने लगे थे। अगर थोड़ा सा वक्त और गुजरता तो डेविड का धैर्य टूट सकता था।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दहशतगर्दों ने की फायरिंग, कई लोग घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+