VIDEO: जंगल में हो गई दो सांपों के बीच खतरनाक लड़ाई, इंसानों की एंट्री के बाद सुलझा मामला
सिडनी, 2 अक्टूबर। ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैण्ड से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो नर सांपों के बीच खूनी लड़ाई को देखा जा सकता। बताया जा रहा था कि ये नाग पास में मौजूद नागिन को इंप्रेस करने की होड़ में एक-दूसरे पर ताकत की आजमाइश कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये जहरीले सांप आपस में लिपटे हुए हैं। इस बीच जब कुछ लोग उनकी तस्वीर लेने लगते हैं तो सांप फन निकाल कर इंसानों को ही डराने की कोशिश करते हैं।

जंगर में दो सांपों की खूनी जंग
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दो स्नेक कैचर्स का दावा है कि एक मादा के लिए तीन नर सांप आपस में लड़ते देखे गए, यह बहुत ही रेयर घटना है। सांप पकडने वाले स्नेक कैचर्स ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। एक स्नेक कैचर को हाथ में फोन लेकर उसे सांपों की लड़ाई रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में भी 2 सांपों को आपस में उलझते देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो में सांपों की लड़ाई के बीच इंसानों के आ जाने के बाद वह एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। हालांकि दोनों सांप वहां मौजूद इंसानों पर हमले के लिए भी तैयार थे लेकिन किसी को कई हानि नहीं पहुंची। वीडियो अब वायरल हो रहा है, लोग सांपों की लड़ाई देख हैरान हैं। जंगल में लड़ते इन सांपों पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक मादा के लिए तीन सांपों में जंग
ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट से सामने आया है जहां एक महिला के घर में सापों के लड़ने की सूचना स्नेक कैचर्स को दी गई। महिला ने बताया कि उसके घर की बालकनी से कई सांप आपस में लिपटे हुए हैं, वह काफी डरी हुई थी उसने तुरंत सांप पकड़ने वालों को आने का आग्रह किया। खबर मिलते ही जब स्नेक केचर्स की टीम मौके पर पहुंची तो वहां चार सांपों को आपस में लिपटे हुए पाया।

रेस्क्यू टीम भी हुई हैरान
स्नेक केचर्स ने बताया कि उसमें से एक माता थी और बाकी तीन नर सांप थे। तीनों नर सांप मादा को पाने के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे थे। रेस्क्यू टीम ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया और कहा अपने इतने लंबे करियर में हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। एक नागिन के लिए 3 सांपों की लड़ाई अद्भुत घटना थी। इसके बाद टीम ने सांपों को जंगल में छोड़ दिया।
(Video देखने के लिए यहां करें क्लिक)
यह भी पढ़ें: Shocking Video: मजदूर ने जिंदा सांप को मुंह में डाला, दो बार बचा, तीसरी बार में 'खेल खत्म'












Click it and Unblock the Notifications