Video: मजदूर ने जिंदा सांप को मुंह में डाला, दो बार बचा, तीसरी बार में 'खेल खत्म'
दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में सांप भी शामिल हैं। सांप की बहुत सी प्रजातियां ऐसी हैं, जिनके मुंह से निकला एक बूंद जहर अच्छे-खासे इंसान को मौत की निंदा सुला सकता है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक आप सांप को परेशान ना करें, वो हमला नहीं करता है। रूस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स सांप के साथ स्टंट कर रहा था, लेकिन उसकी जान पर ये भारी पड़ गया। (वीडियो-नीचे)

खेत में निकला था सांप
जानकारी के मुताबिक रूस के अस्त्रखान (Astrakhan) क्षेत्र में एक तरबूत के खेत में सांप मिला। तभी 55 साल का खेतिहर मजदूर वहां पर पहुंचा और उसने सांप को उठा लिया। सांप देखने में तो छोटा था, लेकिन वो जहरीली प्रजाति का है। कुछ देर तक वो उसे हाथ में लेकर स्टंट करता रहा, लेकिन बाद में उसने सारी हदें पर कर दीं।

जिंदा मुंह में डाला
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उस शख्स ने सांप को जिंदा ही मुंह में डाल लिया। इसके बाद वो उसे गले तक ले गया और फिर बाहर निकाल लिया। इसे देखकर आसपास वाले हैरान रह गए और उसका वीडियो बनाने लगे। उत्साह ही उत्साह में उसने दूसरी बार सांप को मुंह में डाला और काफी देर रखने के बाद उसे बाहर निकाल लिया। दोनों बार उसकी किस्मत अच्छी थी, क्योंकि सांप ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

जीभ पर मारा डंक
इतना सब होने के बाद लोगों को लग रहा था कि वो शख्स वहीं पर रुक जाएगा, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। जैसे ही तीसरी बार शख्स ने सांप को मुंह में डाला, वैसे ही उसने जीभ पर जोरदार वार किया। साथ ही पूरा जहर निकाल दिया। वैसे अगर सांप ने हाथ-पैर या किसी और हिस्से में काटा होता, तो वहां मौजूद लोग मदद कर पाते, चीभ पर हमला होने की वजह से कोई कुछ नहीं कर पाया।

गले में आ गई सूजन
कुछ ही घंटे बाद उस शख्स के जीभ और गले में सूजन आ गई। इसके बाद उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फिर उसे खाराबलिंस्की जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। डॉक्टरों के मुताबिक उस शख्स को एनाफिलेक्टिक झटका लगा था। जिस इलाके में ये घटना हुई वहां पर सांप निगलने जैसा स्टंट आम बात है।

सांप कम जहरीला, लेकिन वार खतरनाक
वहीं न्यूज आउटलेट Punkt-A के मुताबिक सांप एक स्टेपी वाइपर था, जो तरबूज के तनों के बीच पाया जाता है। ये सांप जहरीला होता है, लेकिन इससे सिर्फ कीड़े-मकौड़ों को खतरा होता है। आमतौर पर इंसानों पर इसके जहर का ज्यादा असर नहीं होता, लेकिन खेतिहर मजदूर का मामला अलग था। उसके चीभ पर सांप ने काटा था, जिस वजह से एलर्जिक रिएक्शन की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से ऐसा स्टंट नहीं करने की अपील की है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications