फिजिकल एजुकेशन की टीचर पर लगा छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, अब उसने बदली जिंदगी
नई दिल्ली: कुछ साल पहले स्कॉटलैंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी, जहां एक टीचर पर छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद स्कूल के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जिससे वो टीचर सोशल लाइफ से गायब हो गई, लेकिन अब उसके बारे में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है।

रद्द हुआ टीचिंग रजिस्ट्रेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलिसा ट्वीडी उस वक्त 22 साल (अब 27 साल) की थीं, जब उनके ऊपर छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा। वो बतौर शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन) की टीचर एक स्कूल में पढ़ाती थीं, लेकिन इस घटना के बाद जनरल टीचिंग काउंसिल (जीटीसीएस) ने उनका टीचिंग रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था।

दुबई भाग गई थीं
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि जून 2017 में महिला टीचर पर ये सब आरोप लगा था। उन्होंने जिस लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए वो सिर्फ 18 साल का था। हालांकि घटना के बाद वो लगातार आरोपों का खंडन करती रहीं और वो दुबई भाग गईं। वहां पर उन्होंने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स भी लॉक कर लिए, लेकिन अब वो फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगी हैं। साथ ही उन्होंने बतौर योग शिक्षक काम भी शुरू कर दिया।

वीडियो किया पोस्ट
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि अगर आप सोचते हैं कि आज या बीता कल आपका दिन नहीं था, तो समझिए कि आने वाला दिन आपके लिए एक खाली स्लेट की तरह है। आप अपने हिसाब से उसमें रंग भर सकते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बहुत से लोग उनकी तारीफ कर रहे कि उन्होंने पुराने दिनों को भुलाकर नई शुरुआत की है, लेकिन बहुत से लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा और वो अभी भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आरोपों की लिस्ट है लंबी
वैसे छात्र के साथ सोने के अलावा ट्वीडी पर अन्य कई आरोप भी लगे हैं। एक बार तो उन्हें छात्रों के साथ शॉट्स लेते और गलत तरीके से डांस करते हुए भी देखा गया था। बाद में छात्र के साथ सोने वाली घटना सामने आई। उस दौरान छात्र ने आरोप लगाया था कि टीचर ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले। इस वजह से स्कॉटलैंड पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। हालांकि ये जरूर साफ हो गया था कि वो गलत हालत में छात्र के साथ अकेले बिस्तर पर थीं और उन्होंने उसे Kiss किया था।












Click it and Unblock the Notifications