17 फीट लंबे मगरमच्छ को खाना खिलाने गई महिला साइंटिस्ट लापता, अगले दिन मगरमच्छ को देख सन्न रह गए स्टाफ

17 फीट लंबे मगरमच्छ को खाना खिलाने गई महिला साइंटिस्ट, खुद बन गई शिकार

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक महिला साइंटिस्ट को मगरमच्छ का खाना खिलाना महंगा पड़ा। महिला 8 फीट ऊंचे दीवार से मगरमच्छ को मांस खिलाने गई और फिर उसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चला। महिला साइंटिस्ट की तलाश जारी थी। अगले दिन जब लोगों ने उस मगरमच्छ को देखा सब हैरान रह गए। मगरमच्छ के मुंह में महिला साइंटिस्ट के शरीर के टुकड़ें मिले, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया

 महिला साइंटिस्ट बनी मगरमच्छ की शिकार

महिला साइंटिस्ट बनी मगरमच्छ की शिकार

इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी में महिला साइंटिस्ट 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी, लेकिन वो खुद ही मगरमच्छ की शिकार हो गई। महिला वहां फैसिलिटी में रिचर्स कर रही थी। महिला 8 फीट ऊंची दीवार से मगरमच्छ को मांस का टुकड़ा खिलाने गई, जिसके बाद से वो लापता थी। लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन जब फैसिलिटी के स्टाफ ने मगरमच्छ को देखा तो हैरान रह गए। महिला के शरीर का एक हिस्सा मगरमच्छ के मुंह में मिला। इसके बाद लोग समझ गए कि महिला के साथ क्या हुआ होगा। वहीं पानी में महिला के शरीर के कई पार्ट्स मिले, जो काफी खराब अवस्था में थे।

मगरमच्छ की शिकार बनी महिला साइंटिस्ट

मगरमच्छ की शिकार बनी महिला साइंटिस्ट

इंडोनेशियन रिसर्च फैसिलिटी में काम कर रही 44 साल की डेजी तुवा को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। उसके बॉडी पार्ट्स पानी में तैर रहे थे। बाद में वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पूल से बाहर निकाला और उसके पेट का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें साफ हो गया कि मगरमच्छ ने ही महिला वैज्ञानिक को अपना शिकार बनाया था। हालांकि लोग ये समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर 8 फीट ऊंची दीवार से महिला नीचे कैसे गिरी।

 अनसुलझे सवाल

अनसुलझे सवाल

रिसर्च सेंटर के अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ ने 8 फीट ऊंची दीवार तक छलांग लगाकर महिला को अपना निवाला बनाया होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये संभव नहीं है। उनका कहना है कि महिला मगरमच्छ को खाना खिलाते वक्त दीवार से नीचे गिर गई होगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उनका कहना है कि फिलहाल वो रिसर्च सेंटर के मालिक की तलाश कर रहे हैं, जो जापान का एक बिजनेसमैन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+