Viral Video: शख्स ने बंदर के बच्चे को दिया खाना, तो फूट पड़ा मां का गुस्सा और फिर...

वायरल वीडियो में बंदर अपने बच्चे को सिखा रहा है कि किसी अजनबी से खाना नहीं लेना चाहिए। जिस तरह वो अपने बच्चे को बार-बार खींच रही है, वो हैरान कर देने वाला है।

Credit: @Yoda4ever/Twitter

मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है। फिर बात चाहे इंसानों की हो या फिर जानवरों की। बच्चों की परवरिश की जब बात आती है तो जानवर भी इसमें कोई कमी नहीं छोड़ते। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें एक बंदर अपने बच्चे को सिखा रहा है कि किसी अजनबी से खाना नहीं लेना है। वीडियो में जिस तरह मां बंदर अपने बच्चे को शिक्षा दे रही है, वो वाकई में हैरान करने वाला है।

'आम खा रही थी मां और फिर...'

'आम खा रही थी मां और फिर...'

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फीमेल मंकी आम खा रही है। उसके पास एक छोटा सा बच्चा भी है। इतने में वीडियो बना रहा शख्स छोटे बच्चे को कुछ खाने को देने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। अब बच्चे तो ठहरे बच्चे। वो भी तुरंत बिना कुछ सोचे खाने के लिए हाथ आगे बढ़ाने लगता है, तो इतने में उसका मां का गुस्सा फूट पड़ता है और वो बच्चे को पूंछ से पकड़कर खींच लेती है।

वायरल हुआ वीडियो

लेकिन बच्चा कहां मानने वाला था। सामने खाना देख भला वो कैसे छोड़ता। शख्स ने एक बार फिर हाथ बढ़ाया तो मां ने एक बार फिर उसकी टांग खींचकर उसे अपने पास बुला लिया। ऐसा लग रहा था मानो अपनी ही भाषा में मां उसे दूसरे लोगों से कुछ खाने की चीज लेने से मना कर रही हो। शख्स और बच्चा दोनों यहीं नहीं रुके।

कैमरामैन ने बच्चे को खिलाया खाना

कैमरामैन ने बच्चे को खिलाया खाना

एक बार फिर कैमरामैन ने बंदर को कुछ खिलाना चाहा, तो इस बार तो मां का गुस्सा वाकई सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने बच्चे को खाना देने वाले इस शख्स को दांत दिखाना शुरू कर दिया और फिर से अपने बच्चे को खींच लिया। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को कैप्शन देते हुए यूजर ने लिखा है कि कैसे एक मां अपने बच्चे को सिखा रही है कि अजनबी लोगों से खाना नहीं लेना चाहिए।

'अजनबी के हाथ से नहीं लेना खाना'

'अजनबी के हाथ से नहीं लेना खाना'

वीडियो को @Yoda4ever नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो बेहद शानदार है, जो लोगों को जंगल की दुनिया की एक झलक दे रहा है कि कैसे यहां जानवर अपने बच्चों की परवरिश करते हैं। मां बंदर अपने बच्चे को सिखा रही है कि किसी भी अजनबी के हाथ से खाना लेना खतरनाक हो सकता है। अपनी ही भाषा में वो बच्चे को काफी कुछ सिखा रही है।

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

इस शानदार वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देखा है और ट्विटर पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि मां को अपना कुछ खाना बच्चे को भी देना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि ये बच्चा कभी भी नहीं सीख सकता। आप खुद पूरा खाना खा रहे हैं और बच्चे को खाना नहीं खाने दे रहे हैं। ये छोटा सा बच्चा है और इसके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Recommended Video

    रायबरेली में शराबी हो गया बंदर, लोगों से छीनकर एक सांस में गटक जाता है बियर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+