'अंकल का धांसू स्वैग...' बेटे ने फैमिली ग्रुप में किया एक मैसेज, बाप ने किया ऐसा रिप्लाई कि फैन हो गए लोग
इन दिनों बाप-बेटे की व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बाप ने बेटे को ऐसा रिप्लाई दिया, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही।
Father Savage Reply To Son: सोशल मीडिया ऐसी चीजों का भंडार है, जहां एक से बढ़कर एक ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपको हंसाए बिना नहीं रह सकतीं। इन दिनों एक व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बाप बेटे ने बात की है। इस चैट पर एक पिता ने बेटे को ऐसा रिप्लाई दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स के भी कान खड़े हो गए। दरअसल ये चैट फैमिली ग्रुप की है, जिसमें बेटे से कुछ गलती हो गई, जिसके बाद उसने ग्रुप में मैसेज डाला। इस मैसेज के रिप्लाई में उसके पिता ने कुछ ऐसा कह दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पिता का रिएक्शन देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने अंकल को धांसू बताया तो कई लोगों का कहना है कि ये बहुत ही ज्यादा शॉकिंग था। ट्विटर पर लोगों का पिता का रिएक्शन देखकर अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।

बेटे ने ऑर्डर किया था फूड
दरअसल बेटे ने ऑनलाइन फूट का ऑर्डर किया था, लेकिन एड्रेस गलत डाल दिया था, जिसके बाद उसका ऑर्डर कहीं और चला गया। इसके बाद लड़के ने फैमिली ग्रुप में अपनी गलती बताई और ये भी कहा कि उसे इसका रिफंड मिल गया है। उसकी ये बा सुनकर लड़के के पिता ने ऐसा रिप्लाई किया, जिसे सुनकर सभी लोग अंकल के फैन हो रहे हैं।

बाप का धांसू रिप्लाई
चैट का ये स्क्रीनशॉट @jituGalani5 ने शेयर किया है। वो भुना हुआ चिकन खाना चाहता था, लेकिन इसके बाद उसका मजाक ही बन गया। उसने फैमिली ग्रुप में बताया कि उससे गलती हुई और इसका रिफंड भी मिल चुका है। इसके बाद उसके पापा ने कहा कि तू भी गलती से ही ऑर्डर हुआ था, लेकिन मुझे तो रिफंड नहीं मिला? इसके बाद लड़के की मां भी जोर-जोर से हंसने लगी।

जमकर कमेंट्स कर रहे लोग
अब अंकल का ये मजेदार रिप्लाई सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसपर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अंकल के स्वैग को धांसू बताया, तो कई लोगों ने कहा कि पापा ने तो सच ही लिख दिया। इस ट्वीट को लगभग 4 हजार लाइक्स और करीब 500 कमेंट्स मिल चुके हैं।

रिएक्शन दे रहे यूजर्स
जो भी इस पोस्ट को देख रहा है, अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। वाकई में अंकल ने जिस तरह का रिप्लाई दिया है, वो हैरान कर देने वाला है। कई लोगों का कहना है कि बाप से पंगा नहीं लेते समझे। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये पढ़कर तो शॉक लगा। एक ने लिखा कि अंकल का स्वैग धासू है।

लोगों ने शेयर की जेठालाल की तस्वीर
कई लोगों ने इस फनी ट्वीट को पढ़कर जेठालाल की तस्वीर के साथ रिएक्शन दिया है। जेठालाल की तस्वीरें शेयर कर लोगों ने लिखा कि शॉक लगा। ये चैट ट्विटर पर जमकर वायरल हुई। एक धमाकेदार रिप्लाई कर अंकल तो जैसे इंटरनेट पर छा ही गए। लोग अंकल को लेकर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications