SHOCKING! ढाई साल की बच्ची ने सांप को काटा, चबा-चबाकर उतारा मौत के घाट

Child bite snake: एक अजीबोगरीब मामले में बच्ची के काटने से सांप की मौत हो गई। हालांकि, इसके बाद ढाई साल की बच्ची की भी हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

snake

कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी हुआ, जब एक बच्चे ने सांप को काट लिया।

सांप एक ऐसा जानवर है, जो बेहद जहरीला होता है। ऐसे में इसका नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सांप नजर आने पर लोग बिना कुछ सोचे समझे या तो डंडे से उसे मार देते हैं या फिर उस जगह से भाग जाते हैं।

लेकिन बच्चे तो ठहरे मासूम। उन्हें क्या पता कि क्या जानलेवा है और क्या नहीं। फर्रुखाबाद के मोहम्मदबाद क्षेत्र के मदनापुर गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एक ढाई साल की बच्ची ने सांप को पकड़ा और उसे दांतों से काट डाला। इस घटना में सांप की मौत हो गई।

दरअसल, बच्ची खेल रही थी, तो उसकी नजर सांप पर पड़ी। उसे रेंगते हुए सांप दिखा तो लगा कि कोई खिलौना होगा। इसके बाद बच्ची ने ना आव देखा और ना ताव। बस सांप को पकड़ा और उसे अपने मुंह में रख लिया। इसके बाद बच्ची सांप को चबाने लगी और सांप ने वहीं दम तोड़ दिया।

इस घटना में सांप की तो वहीं मौत हो गई, लेकिन बच्ची की बाद में हालत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बारे में जानकर लोग काफी हैरान हैं। आमतौर पर जहां सांप के काटने से लोगों की मौत हो जाती है, यहां बच्ची के काटने से सांप की ही मौत हो गई। बच्ची की फिलहाल इलाज चल रहा है।

ऐसी घटनाओं से बचने के लिए इतने छोटे बच्चों को खेलते वक्त अकेला कतई नहीं छोड़ा जाना चाहिए। बच्चों को क्या पता कि ये जानवर है या फिर खिलौना। सांप बड़ा या फिर जहरीला होता तो तुरंत बच्ची को काट भी सकता था। ऐसे में बच्ची की जान खतरे में पड़ सकती थी। हालांकि, बच्ची की हालत अभी कैसी है, इस बात की जानकारी नहीं है।

Recommended Video

      Sagar: घर पर सांप का कब्जा! परिजन सड़क पर, रेस्क्यू में 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप निकला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+