आज ही के दिन लड़ा गया था बागपत का प्रसिद्ध 'चाट युद्ध'! लोगों को आई 'आइंस्टीन चाचा' की याद

नई दिल्ली, 24 फरवरी: आपको उत्तर प्रदेश के बागपत में हुई 'चाट वालों' की लड़ाई याद है या फिर भूल गए। वैसे उस लड़ाई को कौन भूल सकता है, उसके वीडियो इतने सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे कि आइंस्टीन लुक वाले दुकानदार 'चाचा' रातों रात सोशल मीडिया पर फेमस हो गए थे। उनके लुक्स के इतने फनी मीम्स बने की पूरा सोशल मीडिया उनकी फोटो की बाढ़ में बह गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि अरे ये तो काफी पुराना मामला है तो फिर इसकी बात फिर क्यों हो रही है? तो जानिए...

 एक बार फिर 'चाट वाले चाचा' हुए ट्रेंड

एक बार फिर 'चाट वाले चाचा' हुए ट्रेंड

दरअसल, एक बार फिर 'चाट वाले चाचा' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया ने याद करते हुए बताया है कि बागपत का प्रसिद्ध 'चाट युद्ध' आज के दिन ही लड़ा गया था। एक तरफ देश और दुनिया की निगाहें रूस और यूक्रेन के जंग पर टिकी है, जो आज ही शुरू हुई है तो दूसरी तरफ इसी दिन बागपत की वो चाट वालों की जंग को भी एक साल हो गए है।

पिछले साल 24 फरवरी को हुआ था 'महायुद्ध'

पिछले साल 24 फरवरी को हुआ था 'महायुद्ध'

पिछले साल 24 फरवरी को बागपत में चाट दुकान लगाने वाले दो दुकानदारों के बीच सड़क पर ही जमकर हाथापाई हुई थी, जिसका वीडियो उस दौरान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। उस लड़ाई में शामिल एक लाल बाल वाले इंस्टीन लुक वाले चाचा काफी चर्चाओं में आए थे। ऐसे में एक बार फिर से बागपत की इस लड़ाई के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर सड़क पर लड़ाई करके फेमस हुए 'आइंस्टीन' चाचा को उनकी पुरानी वीडियो शेयर करके याद किया जा रहा है।

 एक साल पुरानी याद फिर हुई ताजा

एक साल पुरानी याद फिर हुई ताजा

ट्विटर पर कोई उनका फाइट वाला वीडियो डाल रहा है तो कोई उनके फनी मीम्स, जिसको देखने के बाद आपकी भी एक साल पुरानी याद ताजा हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर लोग इसे ऐतिहासिक लड़ाई का बता रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर चाट वाले चाचा के काफी फैंस हैं। ऐसे एक बार फिर कीजिए अपनी याद ताजा। अब बागपत की इस लड़ाई को एक साल पूरा होने पर एक यूजर ने लड़ाई का पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बागपत का प्रसिद्ध चाट युद्ध आज के दिन ही लड़ा गया था! बागपत चाट युद्ध की आज पहली बरसी पर योद्धाओं को नमन!"

'पानीपुरी की पहली लड़ाई बागपत में'

'पानीपुरी की पहली लड़ाई बागपत में'

ऐसे ही एक और यूजर ने उनकी गिरफ्तारी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ओहो, इस फेमस स्ट्रीट फाइट के एक साल।" वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ठीक एक साल पहले, पानीपुरी की पहली लड़ाई बागपत में लड़ी गई थी। यह कोई संयोग नहीं है कि पुतिन ने इस दिन को यूक्रेन पर युद्ध की घोषणा करने के लिए चुना है।"

क्या था माजरा फिर कीजिए याद

क्या था माजरा फिर कीजिए याद

आपको याद दिला दें कि यह लड़ाई का पूरा मामला बागपत के बड़ौत शहर का था, जहां बाजार में दो चाट की दुकानों के बीच सड़क पर ही महायुद्ध छिड़ गया। अगल-बगल में मौजूद दुकानदारों में जमकर मारपीट हुई थी। यह झगड़ा एक ग्राहक को दूसरे कि दुकान से बुलाने का हुआ था था। इसके बाद दोनों दुकानों के लोगों के बीच खूब लाठी-डंडे व सरिए चले। इस विवाद की सबसे खास बात यह थी कि इसका वीडियो एक रात में ही पूरे देश में वायरल हो गया था और अब लोग इसके एक साल पूरा होने पर बरसी भी मना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+