मां-बाप ने बच्ची को कुत्तों के साथ छोड़ा, अब 4 पैरों पर चलती है बेटी और करती है ऐसी हरकतें...
Family left girl with dogs: इंसान भी इस धरती का एक प्राणी है। वो अन्य प्राणियों से अलग बस इसलिए है कि उसके अंदर बुद्धि के साथ-साथ विवेक है। यही वजह है जो इंसान को औरों से अलग बनाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि बचपन से अगर इंसान जानवरों के बीच रहे तो वो ऐसा ही बन जाएगा।
जी हां! एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे उसके मां बाप ने बचपन से ही जंगली जानवरों के साथ रखा। मामला है ब्रिटेन का, जहां एक लड़की को माता-पिता से हटकर कुत्तों के साथ रहने को छोड़ दिया गया। मगर उसका जो नतीजा हुआ, वो बहुत बुरा था।

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, लड़की कुत्तों की तरह की चलने फिरने लगी और फिर भौंकने भी लगी। इतना ही नहीं, वो जमीन से ही चीजें उठाकर खाती थी। इस लड़की का नाम ओक्साना मलाया है, जिसकी कहानी जानकर आप भी बेहद भावुक हो जाएंगे।
दरअसल, ओक्साना के पिता बहुत शराब पीते थे। मां अकेले ख्याल नहीं रख पा रही थी इसलिए उन्होंने उसे डॉग्स के साथ रहने को मजबूर कर डाला। माता-पिता दोनों ही नशे में रहते थे ऐसे में मात्र तीन साल की ही उम्र में दोनों ने बच्ची को कुत्तों के हवाले कर दिया।
बच्ची को ठंड लगती तो वो कुत्तों के केनेल में जाकर रहने लगती। इसके बाद उसे वहीं रहने की आदत सी पड़ गई। धीरे धीरे ओक्साना की आदतें हूबहू कुत्ते जैसी ही हो गईं। वो भौंकती थी, चार पैरों से चलती थी और खाना पीना सब कुछ वैसा ही करती थी, जैसा कि कुत्ते करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications