एक्स गर्लफ्रेंड ने किए 1,000 मैसेज, वापस ना लौटा प्रेमी, उंगली की चोट बन गई वजह
ब्रेकअप के बाद एक पर प्रेमिका की रिश्तों को जोड़ने का अंतिम प्रयास उसे ही भी पड़ गया। गर्लफ्रेंड की एक अजीब हरकत के कारण उसे कोर्ट ने सजा सुना दी।

रिश्ते में कड़वाहट आने के साथ दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि उन्हें फिर से वापस पहले जैसा करनी की कोशिश भी अक्सर बेकार ही होती है। गर्लफ्रेंड (Girlfriend) और ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) के बीच संबंध खराब होने एक ऐसी ही सच्चाई हमारे सामने है। जब महिला अपने पूर्व प्रेमी से दूर होने का दर्द सहन ना कर पाई और रिश्ते सुधारने की कोशिश में उसने एक और बड़ी गलती कर दी, जिससे फिर से दोनों के नजदीक आने आने का रास्ते बंद हो गए।

एक्स गर्लफ्रेंड ने किए 1000 मैसेज
लेडी का नाम मिशेल फेल्टन है, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड रयान हार्ले को ब्रेक-अप के बाद भी संदेश भेजती रही। मैसेजे में अपने एक्स से वो पूछती थी, "तुम मुझसे बात क्यों नहीं करोगे? मैं आपसे प्यार करती हूँ। क्या हम आज रात मिल रहे हैं? क्या हम बाहर जा रहे हैं?"

हर दिन 150 बार कॉल या टेक्स्ट
मिशेल एक प्रोफेशनल है, जो स्पेकसेवर्स के लिए एक सहायक के रूप में काम करती है। अपने बॉयफ्रेंड रयान से ब्रेकअप के बाद वो काफी डिस्टर्ब थी। उसने अपने पूर्व प्रेमी को मनाने के लिए हर दिन 150 बार कॉल या टेक्स्ट मैसेज किए।

धोखा देने का आरोप
रयान ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका एक्स गर्लफ्रेंड मिशेल के साथ 1.5 साल से अधिक के रिश्ता रहा। रयान ने आरोप लगाया कि इस दौरान मिशेल उस पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रही थी। वहीं मिशेल ने रयान से रिश्ता खत्म करने के बाद बार- बार उसे मैसेज भेजकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया। बाद में जब कॉल का जवाब नहीं दिया, तो उसने उस पर ड्राइविंग टेस्ट में धोखा देने का आरोप लगाया।

'सब खत्म करने का मन है मेरा'
रयान और मिशेल की डेटिंग मई 2020 में डेटिंग शुरू हुई थी। लेकिन पिछले साल फरवरी से ही दोनों के रिश्तों के बीच खटास आ गई थी। इसका कारण मिशेल की उंगली का टूटना था। जिसके बाद मिशेल ने गुस्से में रयान को लात मारी थी। दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे थे। पुलिस को दिए एक बयान में रयान ने यहां तक कह दिया कि उसे ये सब खत्म करने का मन कर रहा था।

कोर्ट ने सुनाई सजा
अदालत को मिशेल ने बताया कि उंगली टूटने के बाद ब्वॉयफ्रेंड रयान ने पांच दिन तक उसे देखने तक नहीं आया। जिसके बाद मिशेल और रयान की बीच दूरियां बढ़ने लगीं। मामले में यूएसए के फ्लोरिडा स्थित वारिंगटन की एक अदालत ने मिशेल को अपने ब्वॉयफ्रेंड को परेशान करने के लिए रेयान ने संपर्क करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा अदालत ने मिशेल पर 5 हजार का जुर्माना और 39,000 रुपये पीड़ित हर्जाना देने का आदेश दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications