बेगानी शादी में पहुंच गया विदेशी कपल, फिर जो हुआ...
विदेशी कपल बेगानी शादी में पहुंच गया। शादी में कपल को देखकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए। कपल ने कहा कि शादी में उन्हें काफी अच्छे तरीके से ट्रीट किया गया।

'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना...' ये कहावत को आपने सुनी ही होगी। कई लोग बिना निमंत्रण के ही शादी पार्टियों में पहुंच जाते हैं। कई लोगों को ऐसी हरकतें करने के बाद बेइज्जत भी होना पड़ता है। लेकिन विदेशी कपल के लिए उनका ये आइडिया बेहतर साबित हुआ। इस कपल की इच्छा हुई, तो ये लोग बिना इनविटेशन के ही एक शादी में पहुंच गए। इतना ही नहीं, इस शादी के लिए उन्होंने खास मेकअप भी करवाया और बारातियों के साथ जमकर डांस भी किया। बेगानी शादी में पहुंचे इस विदेशी कपल की स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

कपल ने करवाया खास मेकअप
इस विदेशी कपल का नाम फिलिप मिक और मोनिका चेरवेनकोवा है। ये लोग ऐसे शख्स की शादी में शामिल हो गए, जिससे इनका कोई लेना-देना ही नहीं था। कपल ने इस शादी के लिए खास मेकअप भी करवाया। जिसके बाद वे हूबहू इंडियन्स ही लग रहे थे।

बेगानी शादी में हुआ शामिल
कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों मानसी और अमन की शादी में शामिल होने जा रहे हैं। शादी में शामिल होने के लिए फिलिप ने कुर्ता पहना, तो वहीं मोनिका खूबसूरत साड़ी में नजर आईं।
कपल ने जमकर किया एन्जॉय
वीडियो में फिलिप बताते हैं कि शादी के वेन्यू पर पहुंचने पर उन्होंने मैनेजर से शादी में शामिल होने के लिए पूछा। इसके बाद वे राजी हो गए। कपल ने शादी में खूब मस्ती की और वे दूल्हे के मां-बाप से भी मिले। दोनों ने दूल्हा और दुल्हन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

कपल ने शेयर किया एक्सपीरियंस
दोनों का कहना है कि उन्होंने उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह ही ट्रीट किया। इस दौरान कपल ने जमकर डांस भी किया। इसके बाद आखिरी में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि शादी में मीट और शराब नहीं थी। लेकिन बिना इन्विटेशन के भी आप शादी में शामिल हो सकते हैं। सबने हमें बहुत अच्छे से ट्रीट किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications