दीवार में छिपा था मृत पति का गुप्त लव लेटर, 64 साल बाद पत्नी के लगा हाथ, पढ़कर फूट-फूटकर रोई

क्या हो अगर आपकी पत्नी के हाथ आपका सदियों पुराना लव लेटर अचानक लग जाए। फिर महाभारत तय है। ऐसी ही कुछ घटना इंग्‍लैंड में घटी। लेकिन, महाभारत की स्थिति तो नहीं बनी।

बल्कि, पत्नी लव लेटर पढ़कर फूट-फूटकर रोने लगी। खास बात यह रही कि यह लव लेटर 64 साल पुराना था। जिसे उसके पति ने दीवार में वॉलपेपर के पीछे छिपाया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...

weird love letters

दरअसल, इंग्‍लैंड के डेवोन की रहने वाली वैल उर्फ रोज अपनी पोती के कमरे के लिए पूरे घर का रिनोवेशन करवा रही थी। तभी दीवार का वॉलपेपर हटते ही उनके हाथ एक चिट्ठी लगी। जिसमें उनका नाम लिखा हुआ था। साथ ही नीचे एक दिल बना था। जिसे देखकर वैल दंग रह गईं। लेटर किसी और ने नहीं, बल्कि 64 साल पहले उनके पति केन पेरोट ने लिखा था।

इतना ही नहीं, वॉलपेपर हटते ही दीवार पर उसका नाम वैल लिखा हुआ भी नजर आया। इसके साथ ही कुछ प्यारभरी बेहद भावुक बातें भी लिखी थीं। जिसे पढ़ते ही वैल भावुक हो पड़ी। उनकी आंखें छलक उठीं।

आखिर क्यों लिखा था पति ने लेटर?
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1959 में केन पेरोट की मुलाकात वैल एक्समाउथ के रीगल में एक नृत्य के दौरान हुई थी। हालांकि, केन उस वक्त किसी के साथ कमिटेड थे। इसलिए उन्होंने वैल की तरफ दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाया। लेकिन, बाद में केन ने अपनी गर्लफ्रेंड से नाता तोड़कर वैल से नजदीकियां बढ़ाई। कुछ महीनों दोनों की सगाई हो गई।

1960 में केन पेरोट ने वैल को यह खत लिखा था। मार्च 1961 में दोनों की शादी हो गई। साल 1996 में केन की मौत हो गई। जिसके बाद वैल अपनी यादों में उन्हें जिंदा रखती रहीं। रिनोवेशन के दौरान मिले लेटर ने वैल की यादों को हरा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+