बिना नागा किए 27 साल ऑफिस, कंपनी ने इनाम के नाम पर किया मजाक, सोशल मीडिया पर लोग हुए गुस्सा
लॉस वेगास, 24 जून। एक कर्मचारी को पूरे मन से 27 साल कंपनी के लिए काम करने जो इनाम मिला है उसके बारे में जानकर आपका कभी इनाम लेने का दिल न करेगा। या फिर इनाम लेने का मन भी करे तो ऐसा इनाम तो कभी नहीं चाहेंगे।

बिना नागा किए 27 साल काम
बर्गर किंग में काम करने वाले केविन फोर्ड ने अपनी 27 साल की नौकरी में एक भी दिन नागा नहीं किया। इसके लिए कंपनी ने उनको इनाम दिया तो उसमें केवल छोटा गिफ्ट बैग था। 27 साल तक बिना छुट्टी लिए लगातार ऑफिस आने का ये इनाम हैरान करने वाला था। जब उन्होंने बैग खोला तो उसके अंदर गिफ्ट के नाम पर जो कुछ रखा था वह तो और भी दिल तोड़ने वाला था।

27 साल छुट्टी न लेने का ये इनाम
केविन लास वेगास एयरपोर्ट पर स्थित बर्गर किंग में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कंपनी ने आस-पास से पड़ी चीजें बटोरकर उनके गिफ्ट बैग में रखकर भेज दी हैं।
टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक उनके बैग के अंदर एक छोटा बैग, स्टारबक्स का एक कप, दो पेन और मूवी टिकट था।

मूवी टिकट भी दो नहीं सिर्फ एक
उन्होंने आगे कहा हमें 20 सालों से चेक मिलता रहा है। ऐसे में पहले तो मूवी टिकट को मैने चेक ही समझा था फिर देखा तो यह टिकट था। मैं उसे देखकर खुश था कि फाइनली मुझे कार्ड मिल गया और जब मैने देखा तो मुझे कम से कम दो टिकट भी नहीं भेजे गए बल्कि सिर्फ एक ही दिया गया। तब मुझे लगा कि ये बहुत ज्यादा हो गया है और ये सब सामान कुछ ऐसा ही है जैसे आस-पास की बिखरी चीजें उठाकर दे दी गई हों।

वीडियो देखकर यूजर कमेंट में निकाल रहे गुस्सा
केविन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बैग में मिली चीजों को दिखा रहे हैं। यह तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर इस पर अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं।
एक यूजर ने कहा, "वे कम से कम मेरे लड़के को कुछ फ्री हूपर्स तो दे सकते थे।" एक अन्य ने लिखा, "यह बहुत अपमानजनक है। उसे मैनेजमेंट में क्यों नहीं रखा गया? 27 साल?"

केविन नहीं हैं गुस्सा
हालांकि कंपनी की इस व्यवहार पर केविन गुस्सा नहीं हैं बल्कि वे कहते हैं कि मैं हर चीज के लिए खुश हूं। मुझे जो कुछ भी मिलता है उसके लिए मैं आभारी हूं। आप मेरा यकीन करिए मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं (नाराज होने वाला)। मैने बहुत कुछ देखा है। एक एक बड़ी कंपनी हूं और मैं वहां 27 साल तक जाता रहा हूं।
लेकिन केविन की शिकायतें भी हैं और वे कहते हैं कि हर बड़ी कंपनियों की तरह यह भी अपने कर्मचारियों से कट गई है। कोरोना के टाइम में इन्होंने बहुत सारे कामों में छंटनी की थी।
I dunno. This horrendously sad to me
— Born_Invincible (@IBC_Yoh) June 19, 2022
...27 years...reeses pic.twitter.com/sb4GHZrh6s












Click it and Unblock the Notifications