गजब! दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बॉस से मांग ली छुट्टी, लीव एप्लीकेशन हो रही वायरल
नई दिल्ली, 16 जून। एक कर्मचारी का अपने बॉस को भेजा गया छुट्टी का आवेदन इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न छुट्टी मांगने वाले कर्मचारी ने आखिर ऐसी ईमानदारी दिखाई है कि आप भी जब इसे पढ़ेंगे तो इस मासूमियत पर फिदा हो जाएंगे।

बॉस ने शेयर की कर्मचारी की लीव एप्लीकेशन
साहिल नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर अपने ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही शख्स ने कैप्शन दिया, जिसमें लिखा है- मेरे जूनियर कितने प्यारे हैं। दूसरी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए मुझसे छुट्टी मांग रहे हैं। स्क्रीनशॉट में छुट्टी के आवेदन और उसकी वजह को पढ़ा जा सकता है।

लीव एप्लीकेशन में लिखा
लीव एप्लीकेशन का जो स्क्रीन शॉट में लिखा है "डियर सर, सुप्रभात, आज का दिन शुभ हो। मैं आपको इस मेल के माध्यम से सूचित कर रहा हूं कि मुझे किसी अन्य कंपनी में एक साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आज की छुट्टी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि आप कृपया मेरी छुट्टी को मंजूरी दें।"

यूजर कर रहे लाइक और री-ट्वीट
इस पोस्ट को ट्विटर पर ढेर सारे यूजर ने लाइक और री-ट्वीट किया है। ट्विटर यूजर्स कर्मचारी की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं। लोग तो कह रहे हैं कि इस कर्मचारी को बेस्ट इंप्लाई ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा 'ईमानदारी और मासूमियत', तो वहीं एक अन्य ने लिखा असली वजह बताना वास्तव में अच्छा है।

लोग बोले- बॉस हो तो ऐसा
बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो ऐसा माहौल देने के लिए बॉस की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने रिप्लाई में लिखा अपने मातहतों में इस स्तर का विश्वास पैदा कर पाना बहुत ही मुश्किल काम है।.. आगे लिखा बधाई भाई, आप जरूर ही एक कर्मचारी से लगाव रखने वाले बॉस हो।
इस पर साहिल ने रिप्लाई में लिखा दरअसल मैने अपने 12 साल के करियर में कुछ बुरे बॉस को झेला है। मैने हर एक से सीखा है कि अपनी टीम के साथियों से किस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications