'पिंक बेबी' को Z++ सिक्योरिटी दे रहा था हाथियों का झुंड, वायरल वीडियो पर होने लगी कमेंट्स की बरसात
वायरल वीडियो में हाथी की सिक्योरिटी नजर आ रही है। जिसमें काफी सारे हाथी एक छोटे से पिंक बेबी को सिक्योर करते दिख रहे हैं। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।

Elephant pink baby: बच्चों और अपने साथियों को सुरक्षा प्रदान करने की बात हो तो जानवरों से बेहतर इसे कोई नहीं कर सकता। बात अगर जानवरों की करें तो हाथी एक ऐसा जानवर है, जो झुंड में रहता है। इस झुंड के बीच हाथी के नए बच्चे भी होते हैं, जिन्हें मां के साथ-साथ पूरी ग्रुप सुरक्षा देता है।
पिंक बेबी को सिक्योरिटी
ऐसा ही कुछ एक वीडियो में भी दिख रहा है, जिसमें हाथियों का एक झुंड एक नवजात शिशु को चारों ओर से सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। देखने में ये ऐसा लग रहा मानो शिशु की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। (वीडियो-नीचे)
हल्के गुलाबी रंग का है बच्चा
हाथी के बच्चे को देखने पर पता चलता है कि ये हाल ही में पैदा हुआ है क्योंकि बच्चे का रंग हल्का गुलाबी है। एक बार को देखने पर ये कोई दूसरा जानवर ही मालूम पड़ता है। वीडियो को गैब्रियो कोर्नो नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा कि धरती पर नए बच्चे को हाथियों से बेहतर सुरक्षा कोई नहीं दे सकता।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में हाथियों का एक झुंड सड़क पार करता दिख रहा है। वीडियो आगे बढ़ने पर झुंड के बीच एक नन्हा पिंक कलर का हाथी नजर आता है। बच्चा बड़ो के साथ-साथ अपनी रफ्तार बढ़ाता रहता है। हाथी इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि बच्चा अच्छी तरह से सुरक्षा में है या नहीं।
यहां देखें वीडियो...
क्या बोले यूजर्स?
शेयर होने के बाद से वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। लोग वीडियो देखने के बाद काफी खुश हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि भगवान द्वारा बनाए सबसे प्यारे जानवर। एक और ने कहा कि ये कितना प्यारा है। एक ने कहा कि देखते ही कितना अच्छा लग रहा है। ये बहुत ही ज्यादा प्यारा वीडियो है।












Click it and Unblock the Notifications