'ना मेकअप, ना 7 दिनों से बाल बनाए', Electrician Girl को देखकर दीवाने हुए लोग, बोल रहे- शादी कर लो
Electrician Girl Viral Photo: मशहूर गायर किशोर कुमार के गाने 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारा हम क्या देखें' वाला हाल आजकल एक इलेक्ट्रीशियन गर्ल के साथ हो रहा है। सोशल मीडिया के दौर में आजकल यह आम बात हो गई है, लोग कोई भी खूबसूरत चेहरा देखते हैं तो बस पगला जाते हैं। ऐसे ही इन दिनों इसाबेल मैकगायर (Isabell McGuire) के पीछे सोशल मीडिया दीवाना बना धूम रहा है।

इसाबेल मैकगायर की दीवानगी
सोशल मीडिया पर इसाबेल मैकगायर काफी मशहूर हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरें देखकर लोग इनके दीवाने हो रहे हैं। तस्वीरों पर लोग अपना दिल इस कदर हार चुके हैं कि शादी के लिए प्रपोज तक कर दे रहे हैं। लड़की के फॉलोवर्स भी रॉकेट की तरफ बढ़ गए।

ऐसे मिली इतनी पॉपुलैरिटी
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह सब हुआ कैसे तो हुआ यूं कि 'हॉट' इलेक्ट्रीशियन ने हाल ही में अपना एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया था, जिसमें वो अपने धूल भरे वर्क ट्राउजर्स की मॉडलिंग करने के बाद वायरल हो गई। आलम यह हो गा कि शादी के प्रपोजल की बौछारें होने लगी।

पेशे से इलेक्ट्रीशियन, दिखने में मॉडल
पेशे से इलेक्ट्रीशियन लेकिन दिखने में मॉडल इसाबेल रातों-रात सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं। लोग उसके काम के बजाय उनके मॉडल लुक पर ज्यादा फिदा हो रहे हैं। लोग उनकी अदाओं और खूबसूरती पर मर मिटने को तैयार हैं।

'ना मेकअप, ना 7 दिनों से बाल बनाए'
हाल ही में इलेक्ट्रीशियन गर्ल अपने वर्क स्टेशन से एक वीडियो टिकटॉक पोस्ट किया था, जिसमें वो ब्लैक ड्रेस पहने हैं बाल खुले हैं और बड़े-बड़े बूट्स में नजर आ रही हैं। काम के दौरान उनके कपड़े पूरी तरह से धूल में नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में लड़की ने बताया कि कोई मेकअप नहीं। एक हफ्ते से बाल तक नहीं बनाए। ऐसे में अब यह वीडियो वायरल हो चुका है।

"मुझसे शादी कर लो।"
इस वीडियो को 405,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इस वीडियो के बाद उनक टिकटॉक पर इसाबेल के टिकटॉक पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "मुझसे शादी कर लो।" एक अन्य यूजर ने जोड़ा: " आप बिल्कुल उन वर्क पैंट्स को रॉक करती हैं।" ऐसे ही तीसरे ने हंस करते हुए कमेंट किया कि मेरे घर को फिर से बनाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications