'झूमे जो पठान' पर बुजुर्ग कपल ने दिखाए शानदार मूव्स, लोग बोले- 'कमाल कर दिया'

Couple dances on Jhoome Jo pathan: वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग कपल 'पठान' के गाने झूमे जो पठान पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। कपल का डांस बेहद शानदार है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Crediy: Joan OShaughnessy/Instagram

Couple dances on Pathaan song: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान का जादू लोगों के बीच अब भी बरकरार है। फिल्म के गाने झूमे जो पठान की बात करें, तो इस गाने का क्रेज लोगों कि सिर पर अब तक सवार है। बीते दिनों लोगों ने इस गाने पर जमकर रील्स बनाई। रील्स का ये खुमार लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं है। ये सिर्फ न देश बल्कि विदेशों में भी खूब छाया हुआ है। हाल ही में एक बुजुर्ग कपल का डांस वायरल हो रहा है, जिसमें वे झूमे जो पठान पर थिरक रहे हैं। बुजुर्ग कपल के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

'पठान' के गाने पर बुजुर्ग कपल के इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ये नया डांस स्टाइल। हमने अपना बेस्ट दिया। झूमे जो पठान।' वीडियो में जॉन नाम की बुजुर्ग महिला ने ब्लैक फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है, जबकि जिमी नाम के शख्स ने फॉर्मल्स पहने हुए हैं। दोनों झूमे जो पठान के हुकअप स्टेप्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों को बुजुर्ग कपल का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि आप दोनों देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। बहुत ही प्यारी जोड़ी है। एक दूसरे ने कहा कि आप दोनों ने तो कमाल ही कर दिया। एक और ने कहा कि आपने डांस किया। ब्रावो।

बताते चलें कि इस बुजुर्ग कपल के अलावा पहले भी कई लोग झूमे जो पठान डांस के हुकअप स्टेप कर वायरल हो चुके हैं। बीते दिनों मां-बेटी ने भी इस गाने पर शानदार डांस किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म के साथ-साथ इस गाने को भी फैंस का भरपूर प्यार मिला। झूमे जो पठान गाना अरिजीत सिंह और सुकृति कक्कड़ ने गाया है। इस गाने को विशाल और शेखर ने म्यूजिक दिया है। साथ ही बॉस्को सीजर ने इसे कोरियोग्राफ किया है। म्यूजिक वीडियो में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दमदार डांस मूव्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

Crediy: Joan OShaughnessy/Instagram

पिछले महीने शाहरुख खान ने खुद अपने इस गाने का डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर छात्रों के साथ कॉलेज के एक प्रोग्राम में इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया, कितने लकी हैं कि हमारे पास ऐसे शिक्षक हैं, जो हमें पढ़ा भी सकते हैं और हमारे साथ मस्ती भी कर सकते हैं। इसके साथ ही एक्टर ने सभी टीचर्स को रॉकस्टार बताया।

Crediy: Joan OShaughnessy/Instagram

बताते चलें कि शाहरुख खान फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद लौटे। ये दीपिका पादुकोण के साथ चौथी और जॉन अब्राहम के साथ एक्टर की पहली फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। दुनियाभर में फिल्म ने 1000 करोड़ से भी ज्यादा की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म शानदार ब्लॉकबस्टर भी बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+