VIDEO: नदी किनारे महिला टीचर ने किया बेली डांस, पहले स्कूल ने निकाला फिर पति ने दिया तलाक

नई दिल्ली, 13 जनवरी: 21वीं सदी में भी आज बहुत से लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं। कुछ दिनों पहले मिस्र में एक महिला शिक्षिका के साथ ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। महिला के पति ने भी उसका साथ नहीं दिया और उसे तलाक दे दिया। हालांकि बहुत से लोगों ने उसके हक के लिए आवाज उठाई, जिस वजह से महिला की जिंदगी अब पटरी पर लौट रही है। (वीडियो नीचे)

नील घटी के तट पर हुई घटना

नील घटी के तट पर हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आया यूसुफ नाम की महिला शिक्षक नील घाटी के तट पर गई थीं। वहां पर उन्होंने पारंपरिक संगीत पर बेली डांस किया। इस दौरान कुछ पुरुष भी उनके साथ डांस करते नजर आए। किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हुआ। महिला को भी नहीं पता था कि ये डांस उनकी जिंदगी बदल देगा।

नौकरी से निकाली गईं

नौकरी से निकाली गईं

क्लिप में आप देख सकते हैं कि महिला ने सिर से पैर तक काले पकड़े पहने हैं। उसका कोई भी अंग दिख नहीं रहा, फिर भी लोगों ने वीडियो को भद्दा बताना शुरू कर दिया। इसके अलावा उस पर काफी गलत टिप्पणियां की गईं। मामले को तूल पकड़ता देख स्कूल मैनेजमेंट भी उनके विरोध में खड़ा हो गया। साथ ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

शख्स पर लगाया आरोप

शख्स पर लगाया आरोप

मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ। युसुफ की मुश्किलें और बढ़ने वाली थीं, क्योंकि उनके पति को भी ये वीडियो पसंद नहीं आया। जिस वजह से उसने उन्हें तलाक दे दिया। ऐसे में महज दो मिनट के वीडियो ने उनकी पूरी जिंदगी तबाह कर दी। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक शख्स की हरकत की वजह से मैं बर्बाद हो गई। वो खराब तरीके से मुझे दिखाने के लिए कैमरे को मेरे करीब लाया था।

आखिर में मिली नई नौकरी

आखिर में मिली नई नौकरी

महिला के मुताबिक वास्तव में उनकी कोई गलती नहीं थी, वो खुश थीं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनको धमकाया और अपमानित किया। उन्होंने नौकरी खो दी। पति से तलाक के बाद उनकी मां भी बीमार हो गईं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ जो हुआ उससे पूरा परिवार प्रभावित हुआ। हालांकि कुछ दिनों बाद मिस्र के महिला अधिकारों के केंद्र के प्रमुख डॉ. हिहाद अबी कुस्मान ने उनसे मुलाकात की। पहले तो उन्होंने गलत तरीके से नौकरी से निकाले जाने पर स्कूल के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद उन्होंने उनको एक दूसरी नौकरी दिलाई। युसुफ के मुताबिक अब उनकी मुश्किलें खत्म होती नजर आ रही हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+