VIDEO: दूल्हे के साथ जाने को दुल्हन नहीं थी तैयार, घरवालों ने कुछ इस फनी अंदाज में की विदाई
नई दिल्ली, 28 दिसंबर: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी सीजन में में आए दिन कोई ना कोई फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हे-दुल्हन का डांस लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। तो कभी शादी में शामिल होने आए लोगों द्वारा की गई फनी हरकतें। शादी में सबसे इमोशनल मूवमेंट दुल्हन की वीडिया का होता है। जो हर किसी को रुला देता है। लेकिन सोचिए विदाई के वक्त दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दे तो?

दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा
जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दुल्हन बस फूट-फूटकर रोती दिख रही है। वह दूल्हे के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हो रही है। दुल्हन के घर वाले उसे जाने के लिए कहा रहे हैं, लेकिन दुल्हन दूल्हे के साथ जाने के लिए तैयार नहीं होती है। जिसके बाद दुल्हन के परिजन उसे जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

दुल्हन को घरवालों ने जबरदस्ती भेजा
वायरल हो रहा ये वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में शादी का माहौल दिख रहा है। तभी एक महिला और एक शख्स दुल्हन को जबरदस्ती हाथ और पैरों से पकड़कर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान दुल्हन लगातार रोए जा रही है। जिसके बाद दुल्हन के परिजन उसे जबरदस्ती गाड़ी के अंदर बैठा देती हैं। लेकिन दुल्हन गाड़ी में बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। युवती को उसके परिजन इस दौरान समझाते दिख रहे हैं।
देखें मजेदार Video
वीडियो को इंस्टाग्राम पर 69.flix के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग अपने दोस्तों को टैग कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications