आपने देखी है कभी ऐसी हैरतअंगेज कार ड्राइविंग, देखिए यह रोमांचकारी वीडियो
नई दिल्ली। सड़क पर फर्राटा भरती गाड़ियां हर किसी को चकित कर सकती हैं। ऐसे में अचानक आपकी कार के सामने से कोई गुजर जाए तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है कि आप डर जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि एक कार 200 किलोमीटर की स्पीड से चली आ रही है। अचानक उसकी कार के सामने एक कुत्ता आ जाता है। वह कार को कुत्ते के ऊपर से जंप करा देता है और आगे निकल जाता है।

वीडियो में दिख रहा है कि तेज गति में आ रही कार के सामने कुत्ता आ जाता है। वह कार को कुत्ते के ऊपर से जंप करा देता है।कुत्ता पूरी तरह सुरक्षित बच जाता है। यह घटना रोमांचकारी इसलिए है, क्योंकि ड्राइवर के ठीक सामने से कुत्ता गुजर रहा होता है इसके बाद भी चालक कार को इतना सटीक तरीके से जंप कराता है कि कुत्ता पूरी तरह सुरक्षित बच जाता है।
यह वीडियो उस समय और भी ज्यादा रोमांचकारी लगता है जब चालक कार को आगे ले जाने के बाद फिर से पीछे लाता है। यह वीडियो तब और रोमांचकारी लगता है जब कार चालक आगे जाने के बाद फिर से कार को बैक करता है और पीछे की तरफ से कुत्ते के ऊपर से कार को निकालता है। वीडियो को ट्वीट करते हुए किरण कुमार ने लिखा है, 'ड्राइवर ऑफ द ईयर' का खिताब दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications