1400 रुपए का सिक्का नीलामी में 138 करोड़ में बिका, क्वाइन को खास बनाती है ये एक बात
न्यूयॉर्क, 10 जून। दुनियाभर में जहां एक तरफ क्रिप्टो करेंसी की कीमतों को लेकर लोगों की जिग्यासा बढ़ती जा रही है। वहीं आज भी असली सिक्कों की मांग क्रिप्टो करेंसी पर भारी पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में एक बिटक्वाइन की कीमत लगभग 25 से 28 लाख के बीच है वहीं, दूसरी ओर हाल ही में एक सोने का सिक्का जिसकी असल कीमत करीब 1400 रुपए थी लेकिन उसे 138 करोड़ रुपए में बेचा गया है। आखिर उस सोने के सिक्के ऐसा क्या था, आइए जानते हैं।

1400 रुपए है सिक्के की असल कीमत
मामला, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है जहां इस दुर्लभ सोने के सिक्के की नीलामी हुई। सिर्फ 1400 रुपए के इस सोने के सिक्के के लिए लोगों ने करोड़ों की बोली लगाई। हालांकि जब बोली लगा रहे लोगों को सिक्की की असली पहचान से रूबरू कराया गया तो उसकी कीमत अरबों में पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सोने का सिक्का 1933 में बना था जिसके दोनों तरफ ईगल की आकृति उकेरी गई थी।

60 करोड़ रुपए में बिका दुर्लभ टिकट
डबल ईगल वाले इस सोने के सिक्के की जब नीलामी हुई तो पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेहद साधारण सा नजर आने वाला यह सोने 18.9 मिलियन डॉलय यानी की138 करोड़ रुपए में बेचा गया। खबरों के मुताबिक सोने के सिक्के के साथ ही दुनिया का सबसे दुर्लभ टिकट भी करीब 60 करोड़ रुपए में बिका था। सोने की इतनी बड़ी कीमत मिलने की किसी को उम्मीद नहीं थी।

2002 में 55 करोड़ रुपए में खरीदा
कानूनी तौर पर यह सिक्की निजी हाथों में था, जिसके नीलामी में करीब 73 करोड़ से 100 करोड़ तक बिकने की उम्मीद थी। हालांकि जब लोगों ने बोली लगानी शुरू की तो सारे रिकॉर्ड टूट गए। रिपोर्ट के मुताबिक यह सिक्का शू डिजाइनर और कलेक्टर स्टुअर्ट वीट्जमैन का था जिसे उन्होंने बेच दिया। उन्होंने इस सिक्के को साल 2002 में लगभग 55 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सिक्के के एक तरफ उड़ता हुआ ईगल पक्षी है तो दूसरी तरफ आगे बढ़ते हुए लिबर्टी की आकृति है।

इस वजह से इतना कीमती है ये सिक्का
इस सिक्के के रिकॉर्ड 138 करोड़ में खरीदे जाने की वजह की बात करें तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रचलन के लिए आखिरी सोने का सिक्का माना जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक दुर्लभ निशानी होने की वजह से इस सिक्के को इतनी कीमत मिली। सिक्के के खरीदार कौन है इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है, उन्होंने अपनी पहचान राज ही रखने की अपील की है। सिक्के के साथ शख्स ने 1856 में जारी एक ब्रिटिश गयाना वन-सेंट मैजेंटा स्टैम्प को 8.3 मिलियन डॉलर यानी 60 करोड़ में खरीदा।
यह भी पढ़ें: OMG Video: ओडिशा के समुद्र तट पर आई कछुओं की सुनामी, एक्सपर्ट्स ने बताया लॉकडाउन का असर












Click it and Unblock the Notifications