Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 विश्व कप सेमिफाइनल मैच पर Dominos ऑफर हुआ वायरल, यूजर बोले- जले पर ऑरगेनो, चिली छिड़क रहे हो

T20 विश्व कप सेमिफाइनल मैच पर Dominos ऑफर हुआ वायरल, यूजर बोले- जले पर ऑरगेनो, चिली छिड़क रहे हो

T20 world cup: टी 20 विश्व कप सेमिफाइनल मैच में भारत को इंग्लैंड से मिली हार ने भारतीयों के दिल तोड़ दिए। भारत की बुरी तरह हार के बाद किक्रेट प्रेमियों के घरों में लोग टीवी फोड़ने पर आमदा हो गए थे। वहीं इस मैच के बीच मशहूर पिज्‍जा Dominos ने ऐसा प्रमोशनल ऑफर वाला मैसेज वायरल हुआ तो लोगों के दिलों पर खंजर सा चल गया और कई तो ऐसे हैं जो भारत की हार के लिए इस ऑफर को तक मान रहे हैं। इस वायरल पोस्‍ट पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

भारत का सपना टूट गया

भारत का सपना टूट गया

बता दें गुरुवार को भारत जो टी 20 वर्ल्‍ड कप जीतने का सपना देख रहा था वो ही टी 20 सेमिफाइनल इंग्लैंड टीम से बुरी तरह हार गई। कंपनी टी 20 विश्व कप में ये महत्‍वूपर्ण मैच जीत कर फाइनल में भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना सकती थी लेकिन भारत केवल हारा ही नहीं बल्कि इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट के अंतर से बुरी तरह हराया।

भारत की हार के लिए डोमिनोज का ऑफर जिम्‍मेदार

भारत की हार के लिए डोमिनोज का ऑफर जिम्‍मेदार

आपने कई घरों में मैच के हार के बाद घर के सीनियर सदस्यों को बेतरतीब चीजों को दोष देते हुए देखा होगा। डोमिनोज इंडिया के मैच को लेकर प्रमोशलन ऑफर को लेकर यूजर्स ऐसा ही कर रहे हैं । वो इस ऑफर को दोषी ठहरा रहे हैं।

डोमिनोज का जानें क्‍या था ऑफर ?

डोमिनोज का जानें क्‍या था ऑफर ?

डोमिनोज ने अपने कस्‍टमर्स के साथ एक कूपन शेयर किया जिसमें ऑफर था कि भारतीय किक्रेट टीम के हर बार इग्लैंड के विकेट लेने पर फ्री गार्लिक ब्रेड 15 मिनट में फ्री डिलीवर की जाएगी। लोगों ने कहा नजर लग गई जिसके कारण इंग्लैंड ने बिना एक विकेट गवांए जीत हासिल ककर ली।

डोमिनोज हार पर ऑरगेनो और चिली फ्लीक्‍स छिड़क रहा

डोमिनोज का कूपन शेयर करते हुए लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स अपना दुख बयान कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा डोमिनोज हार पर ऑरगेनो और चिली फ्लीक्‍स छिड़क रहा है। एक यूजर ने लिखा मैच के साथ गार्लिक ब्रेड ना मिलने का भी दुख है। वहीं एक यूजर ने लिखा ये डोमिनोज वाले तो भविष्य देख के आए हैं। हां मैच फिक्स़।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+