इंटरव्यू में महिला से पूछी उसकी उम्र, अब कंपनी को देना पड़ा 3.7 लाख रुपए का मुआवजा
इंटरव्यू में महिला से पूछी उम्र, कंपनी को देना पड़ा 3.7 लाख रुपए
नई दिल्ली। इंटरव्यू के दौरान अगर आपसे आपकी उम्र पूछी जाए तो जरा सोचिए क्षण भर के लिए आपको कैसा लगेगा और अगर आपको पता चले कि आपको इंटरव्यू में आपकी उम्र की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया तो आपको वलो सवाल और बुरा लगने लगेगा। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ। इंटरव्यू के दौरान महिला से उसकी उम्र पूछी गई, उसका सेक्स पूछा गया और फिर उसे नौकरी के लिए रिजेक्ट कर दिया गया। मामला वायरल होने के बाद कंपनी ने महिला से न केवल माफी मांगी है बल्कि उसे 3.7 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया है।

डोमिनोज पिज्जा के इंटरव्यू में महिला से उसकी एज
मामला 2019 का है, जहां उत्तरी आयरलैंड में एक महिला डोमिनोज पिज्जा में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई । स्ट्रैबेन की निवासी जेनिस वॉल्श ने कहा कि उसने 2019 में डोमिनोज पिज्जा फ्रैंचाइज़ी में पिज्जा डिलीवरी ड्राइवर के पद के लिए इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के दौरान महिला से उसकी उम्र पूछी गई। इंटरव्यू के दौरान फ्रैंचाइज़ी के एक अधिकारी ने उनसे पहला ही सवाल पूछा कि उसकी उम्र क्या है। महिला ने कहा कि जैसे ही उन्होंने अपनी उम्र बताई सामने बैठे अधिकारियों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया । जब जेनिस को पता चला कि वो इंटरव्यू में असफल हो गई तो वो समझ गई कि उनके एज और सेक्स के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

18 से 30 साल के पुरुषों को मिली प्राथमिकता
जेनिस ने कहा कि उनके पास फोन आया और उनसे कहा गया कि उस पद के लिए केवल 18 से 30 उम्र के पुरुषों को चुन रहे हैं। जेनिस ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैंने शायद कोई बड़ी गलती कर दी है। जैनिस ने कहा कि उत्तरी आयरलैंड में उम्र को लेकर इस तरह के भेदभाव बहुत आम बात हो गई है। उन्होंने अपने साथ हुई इस असमानता के बाद मामले की शिकायत समानता आयोग (Equality Commission) से की ।

कंपनी को भरना पड़ा मुआवजा
मामले की जांच की गई और फिर समानता आयोग ने जेनिस का समर्थन करते हुए डोमिनोज फ्रैंचाइज़ी के मालिक जस्टिन क्वर्क पर जुर्माना लगाते हुए माफी मांगने और मुआवजा देने का निर्देश दिया। कंपनी की ओर से जेनिस से माफी मांगी गई और 3.7 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया। वही डोमिनोज ने फ्रैंचाइजी पर कार्रवाई करते हुए उससे अपनी फ्रैंचाइजी वापस ले ली।
अगले 5 दिन सस्ता सोना खरीदने का मौका, केवल 5147 रु में मोदी सरकार बेच रही है शुद्ध गोल्ड
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications