अगले 5 दिन सस्ता सोना खरीदने का मौका, केवल 5147 रु में मोदी सरकार बेच रही है शुद्ध गोल्ड
अगले 5 दिन सस्ता सोना खरीदने का मौका, केवल 5147 रु में मोदी सरकार बेच रही है शुद्ध गोल्ड
नई दिल्ली। अगर आप भी सस्ता सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में पिछले कुछ से गिरावट आ रही है, लेकिन आपके पास अच्छा मौका है सोना खरीदने का। अगले पांच दिन आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme) योजना 2022-23 की सेकेंड सीरीज की शुरुआत आज से हो गई है।

22 अगस्त से खरीदें सस्ता सोना
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme) के सेकेंड सीरीज की शुरुआत आज 22 अगस्त से हो गई है। अगले पांच दिन यानी 26 अगस्त तक सस्ता सोना खरीद सकते हैं। । आप सरकार की इस स्कीम के तहत फिजिकल गोल्ड नहीं बल्कि डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। आप एक वित्त वर्ष में एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं। अगर रिटर्न की बात करें तो स़वरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आपको एक साल में सोने ने 7.37 फीसदी मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है।

5197 रुपए में खरीदें सोना
इस बार आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5197 रुपए प्रति ग्राम की कीमत निर्धारित की है। जहां सोने की कीमत सर्राफा बाजारों में 52000 रुपए के पार हैं तो वहीं आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप इस डिजिटल गोल्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलेगी। यानी आपको ऑनलाइन खरीदने पर सिर्फ 5147 रुपए ही चुकाने होंगे।

500 रुपए का फायदा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस सीरीज के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की बेस कीमत तय की जाती है। ये कीमत तब है जब ऑफलाइन या फिजिकली पेमेंट करते हैं। अगर आप ऑनलाइन इसकी खरीदारी करते हैं और ऑनलाइन ही पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी आपको तब प्रति 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो आपको 500 रुपए तक की छूट मिलती है।

सॉवरेन गोल्ड से जुड़ी खास बातें
इस स्कीम में पैसा लगाने वालों को कई लाभ मिलते हैं। सस्ता डिजिटल गोल्ड के साथ-सात रिडम्पशन पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है। वहीं लोगों को इस पर लोन की सुविधा मिलती है। इस गोल्ड को सुरक्षित रखने के आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती। डिजिटल फॉर्म में होने के कारण आप आसानी से इसे संभालकर रख सकते हैं। आप 1 ग्राम गोल्ड की भी खरीदारी कर सकते हैं।आप गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बड़े पोस्ट ऑफिस, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई , बीएसई से खरीद सकते हैं। याद रखें कि पेमेंट बैंक और फाइनेंस बैंकों से इसकी बिक्री नहीं की जाती है।

टैक्स में भी छूट
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 4 किग्रा गोल्ड खरीद सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत के बारे में बताए तो आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेश पर बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलती है। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी के ब्याज भी मिलता है। वहीं निवेशकों को टैक्स में छूट मिलती है। आप इस बॉन्ड को 8 साल के बाद विड्रॉल कर सकते हैं। वहीं आपको 5 साल के बाद इसे प्रीमैच्योर विड्रॉल करने की सुविधा मिलती है।
120 गाड़ियां, 260 बाराती और 390 करोड़ की रेड... इनकम टैक्स का 'दुल्हन हम ले जाएंगे' ऑपरेशन












Click it and Unblock the Notifications