डॉगी ने नन्हें बच्चे को क्यूट अंदाज में पेट के बल चलना सिखाया, देखें दिल को छू लेने वाला VIDEO
नई दिल्ली, 20 नवंबर। इंसान के सबसे अच्छे दोस्त डॉग होते हैं। पालतू डॉग अपने मालिक और घर वालों से बेहद करीब होते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन डॉग और बच्चों के बीच की क्यूट हरकतों का वीडियो वायरल होता रहता है जो लोगों को खूब पसंद आता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसको डॉग का बच्चे के प्रति प्यार देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

नन्हें बच्चे को चलना नहीं आ रहा था
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉग और छोटे से बच्चे के बीच के अनोखी से प्यार नजर आ रहा है। वीडियो में एक कमरे में जमीन पर पड़ी मैट पर एक छोटा बच्चा है और उसके सामने दूसरी मैट पर एक डॉगी है। बच्चा पेट के बल आगे सरकने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ये देखकर उसके सामने मैट पर उसके डॉगी ने पेट क बल लेट कर आगे सिखाता है।

पालतू कुत्ते ने ऐसे सिखाया क्रालिंग करना
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चे के बगल में पड़ी मैट पर पहले डॉगी पेट के बल लेकर आगे खिसकना सिखाता है और बच्चा उसकी तरफ गौर से देखता रहता है। चूंकि बच्चा बहुत छोटा है तो नहीं समझ पाता है तो डॉगी बच्चे के बिलकुल करीबआता है और उसे प्यार करता है,मानो उसे कह रहा हो कोई बात नहीं। इसके बाद डॉग बच्चे के ठीक सामने बैठकर फिर से सिखाते हुए आगे सरकना शुरू करता है और बच्चे को क्रालिंग करना भी सिखाता है।

वीडियो शेयर करने वाले ने लिखी ये बात
ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्टीटर हैंडल पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- पढ़ाना दिल का काम है। बच्चे को खिसकने की कला सिखाने वाला कुत्ता कितना सुंदर है। जिस पर जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं और डॉग और बच्चे के बीच के इस प्यारे से रिश्ते को लेकर कमेंट कर रहे हैं।
Teaching is a work of heart💕
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) November 19, 2021
Doggy teaching the design & art of crawling to the baby is so beautiful pic.twitter.com/mj8OOxDv3W
डॉगी की इस हरकत पर आया यूजर्स का दिल
वीडियो में नजर आ रहा बच्चा बहुत छोटा है जिस कारण उसे आगे सरकने में कठिनाई हो रही थी जो डॉगी को समझ आ जाता है और घर के सीनियर के सदस्य के जैसे उसको खुद करके सिखाने की कोशिश करता है और बच्चा नहीं सीख पाता है तो उसके पास जाकर उसे दुलार भी करता है। एक यूजर ने लिखा सच में ये बहुत अच्छा वीडियो है जिसमें एक बच्चा कुत्ते से इसे कैसे सीख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications