अजीबोगरीब पोशाक और सिर पर लाल बाल लगाकर बनाया कुत्ते का वीडियो, हाथों में भी थमाया चाकू

मर्डरर बने कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

लोगों को पेट्स पालने का काफी शॉक होता है। पेट लवर्स अपने पेट्स के साथ कुछ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स भी करते रहते हैं। लोग अपने डॉग्स और कैट्स को अजीबोगरीब पोशाक पहनाते रहते हैं। कुत्ते बेहद समझदार होते हैं। ऐसे में लोग उन्हें काफी कुछ सिखा भी देते हैं। देखते ही देखते क्यूट डॉग्स के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। लेकिन एक शख्स ने अपने डॉग को मासूम से खूंखार बना डाला। डॉगी को किसी मर्डरर की तरह तैयार कर हाथ में चाकू पकड़ा दिया। अब कुत्ते का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

मासूम से खूंखार बना डॉगी

मासूम से खूंखार बना डॉगी

इस शख्स ने अपने क्यूट से डॉगी को खूंखार मर्डरर बना दिया। डॉगी के एक हाथ में चाकू नजर आ रहा है। इसके साथ ही उसे अजीब ड्रेस भी पहनाई गई है। डॉग के सिर पर लाल रंग के बाल भी लगाए हुए हैं।

वायरल हुआ वीडियो

देखने में ये डॉगी किसी मर्डरर से कम नहीं लग रहा। हालांकि, मासूम से डॉग को कुछ समझ नहीं आ रहा कि उसके साथ क्या हो रहा है। वो बस इधर-से उधर देखे जा रहा है। इस बीच उसकी मालकिन भी उससे बातें करती हुई सुनाई दे रही हैं।

खूब भौंक रहा है डॉगी

खूब भौंक रहा है डॉगी

ये वीडियो @MorissaSchwartz ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में महिला डॉगी से फनी अंदाज में बात कर रही है। इसके साथ ही वीडियो में टेक्स्ट लिखा हुआ है, जो इसे और भी फनी बना रहा है। डॉगी इस दौरान खूब भौंकता है।

लोगोंं ने किया रिएक्ट

लोगोंं ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि मैंने ये कॉस्ट्यूम ऑर्डर किया है। वहीं दूसरे ने कहा कि ये बहुत ही फनी है। एक ने इसे बेस्ट बताया। एक अन्य शख्स ने भी अपने डॉग को इसी तरह के कपड़े पहनाकर उसकी तस्वीर शेयर की है।

लोगों ने बताया 'क्यूट किलर'

लोगों ने बताया 'क्यूट किलर'

एक शख्स ने डॉग को क्यूट किलर बताया है। एक यूजर ने कहा कि वीडियो देखकर उसकी हंसी नहीं रुक रही है। वहीं एक ने कहा कि कुत्ते को देखकर उसे हंसी भी आ रही है और पोशाक देखकर डर भी लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+