सर्जरी से रिकवर होने में कुत्ते ने की मदद, महिला ने शेयर किया भावुक कर देने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में महिला बता रही हैं कि सर्जरी के बाद उनकी लाइफ में Posto (डॉग) आया। इसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई।

Credit: Postothezippypuppy/Instagram

इस बात में कोई दोराय नहीं कि कुत्तों और इंसानों का संबंध बेहद मजबूत होता है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें डॉग और ओनर के बीच का शानदार बॉन्ड साफ नजर आता है। अगर घर में डॉग हो तो उसकी क्यूट हरकतें देखकर बंदा खुश ही रहता है। एक छोटा सा कुत्ता कब घर का सदस्य बन जाए, पता ही नहीं चलता। पेट ओनर एक महिला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिनका कहना है कि सर्जरी से रिकवर होने में उनके डॉन ने बेहद मदद की है। Posto नाम का कुत्ता सर्जरी के बाद ही उनकी जिंदगी में आया, और उसने उनकी लाइफ ही बदलकर रख दी।

सर्जरी के बाद घर में आया मेहमान

सर्जरी के बाद घर में आया मेहमान

वीडियो में महिला को वॉकर की मदद से चलते हुए देखा जा सकता है। महिला के पैर पर नी ब्रेस लगा हुआ है। महिला ने कुछ क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें उनके कुत्ते को घर के सामान के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद महिला कहती हैं कि कुत्ते के अंदर सचमुच हीलिंग पावर होती है।

'एक पपी कैसे जिंदगी बदल सकता है'

'एक पपी कैसे जिंदगी बदल सकता है'

वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि एक पपी आपकी जिंदगी कैसे बदल सकता है? पेट के साथ समय बिताना काफी रिलेक्सिंग हो सकता है। पेट के साथ आपको खुशी का अहसास होता है, जिससे ब्रेन के जरिये कुछ केमिकल भी रिलीज होते हैं। ये आपके लो ब्लड प्रेशर में भी मदद कर सकता है।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो को एक दिन पहले शेयर किया गया है। इसे दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और इसपर 21,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि सचमुच ये हीलर्स होते हैं। मेरा भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहा है।

भावुक हुए लोग

भावुक हुए लोग

एक यूजर ने कहा कि ये सच है। मैं भी इसी भावना से गुजर चुका हूं। एक ने कहा कि कुत्ते हमें मोटिवेट करते हैं और ये मोटिवेशन जल्द ठीक होने में हमारी मदद करता है। एक ने कहा कि मेरी बीपी की परेशानी दूर हो गई, जबसे डोरा मेरी जिंदगी में आई।

Recommended Video

    कुत्तिया ने दिखाई 'मां की ममता', बकरी के बच्चे को करवाया स्तनपान, देखें वायरल वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+