फीमेल डॉग ने अपने 'ब्वॉयफ्रेंड' के साथ की शादी! हनीमून के लिए चुनी ये जगह
नई दिल्ली, 25 जून। लोग अपने पालतू जानवरों को किसी फेमिली मेंबर से कम नहीं मानते। उनकी हर छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करने साथ उनकी शौक का भी खासा ध्यान रखा जाता है। सोशल मीडिया पर पालतू मेल और फीमेल डॉग की अजीबोगरीब गतिविधि देखने को मिली है।

सोशल मीडिया पर पेट्स के कई ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो वास्तव में यूनिक होते हैं। जब बात डॉग्स की हो तो इनके कारनामे ही कुछ अगल होते हैं। दरअसल, 'हे माई नेम इज लूना' नाम के एक इंस्टाग्राम डॉग पेज ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें फीमेल डॉग की शादी का सीन दिखाया गया है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में एक कुत्ते के जोड़े को शादी समारोह के लिए तैयार किया गया है। इतना ही नहीं शादी के लिए डॉग्स ने खास कपड़े पहने और उनकी शादी एक महिला पुजारी के हाथों संपन्न कराई गई। शादी के बाद जंगल में एक प्लेस पर दोनों के लिए बाकायदा हनीमून का भी प्लान किया गया।
शादी के बाद डॉग्स जोड़े की दीवानगी का अंदाजा वीडियो देखकर ही लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया ये वीडियों खूब सुर्खियां बटोरी रहा है। मेल डॉग को ब्लैक एंड व्हाइट कोट जबकि दुल्हन यानी फीमेल डॉग को एक सुंदर सफेद गाउन पहनाया गया है। फीमेल डॉग ने पोशाक के साथ अपने बालों में गजरा भी लगाया है।










Click it and Unblock the Notifications