एक मिनट में हैरतअंगेज कारनामा कर रातोंरात मशहूर हो गया ये कुत्ता, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Dog made world reord: जानवर बेहद समझदार होते हैं। उनमें भी कुत्तों की बात की जाए तो कुत्तों के जितना समझदार कोई भी नहीं होता। ऐसे में कई बार डॉग्स ऐसे हैरतअंगेज कारनामे कर देते हैं, जिनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए।
मामला है ब्रिटेन के एबरडीन का, जहां एक कुत्ते ने कुछ ऐसा कारनामा कियाक, जिसके बाद उसी के नाम पर दर्ज पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया और नया बन गया।

बताते चलें कि गुल्लक में एक मिनट के अंदर 23 सिक्के डालने थे। इस काम को 2 साल के कुत्ते लियो ने आराम से कर दिखाया। कुत्ते का ये हैरतअंगेज कारनामा जो कोई भी देख रहा है, काफी खुश हो रहा है। कुत्ते की मालकिन भी ये देखने के बाद हैरान है।
लियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे कुत्तों के मुकाबले एक मिनट में इतने सारे सिक्के डालने पर लियो ने शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अपने कुत्ते के इस हैरतअंगेज कारनामे को लेकर कुत्ते की मालकिन ने स्थानीय मीडिया एबरडीन लाइव से कहा कि मैंने सिक्के पकड़े हुए थे। उसके सामने सिक्का रखा। वो फिर से उठाकर गुल्लक में डाल रहा था।
वायरल हो रही तस्वीर
इस शानदार और हैरतअंगेज काम को करने के बाद लियो की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लियो इस तस्वीर में एक सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि लियो के पास शेयर करने के लिए बेहद खास खबर है। अब वो आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने वाला बन गया है। एक मिनट में उसने अपनी गुल्लक में 23 सिक्के डाले हैं। तब जाकर ऐसा संभव हो पाया है।
क्या बोली लियो की मालकिन?
कैप्शन में लिखा, कि सभी का शुक्रिया। इसके लिए बड़े लेवल पर पेपरवर्क और सबूतों की जरूरत पड़ी। अब लियो की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग लियो की फोटो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हमेशा की तरह प्रभावशाली। एक और ने कहा कि लियो तुम कमाल के हो।












Click it and Unblock the Notifications