मरने के चार घंटों बाद जिंदा हुआ शख्स, बोला- 'शैतान को देख आया हूं'

Near death experience: टिकटॉक वीडियो पर एक डॉक्टर को ये बता रहा है कि उसने मौत को बेहद करीब से देखा है। उसने बताया कि उसने शैतान को बहुत करीब से देखा है। शख्स का ये दावा सुर्खियों में बना हुआ है।

Near death experience

Near Death Experience: स्वर्ग और नर्क को लेकर बचपन से हम कई तरह की कहानियां सुनते आए हैं। हिंदू धर्म में भी ये बात हमेशा से बताई जाती रही है कि कर्मों के हिसाब से आपको स्वर्ग या फिर नर्क मिलता है। हालांकि, ये बस धार्मिक किताबों या फिर ग्रंथों में ही हमेशा सुनने को मिला है। ऐसे में अगर कोई जिंदा इंसान इसके बारे में बताए, तो सोचिये कैसा होगा। कोई भी इस बात पर भरोसा नहीं करेगा कि ऐसा भी संभव है। बाकि रही धार्मिक ग्रंथों की बात, तो इनपर सबका अपना-अपना भरोसा होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स की जो कहानी चर्चा में है, उसमें उसने मौत के बाद की कहानी बताई है।

यूनीलैंड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक वीडियो पर एक डॉक्टर ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि उसे किसी शख्स ने नर्क के बारे में बताया है। चौंकाने वाली बात है कि शख्स पहले मर चुका था और मरने के चार घंटे के बाद वो अचानक जिंदा हो गया। इसके बाद उसने डॉक्टरों को अपनी पूरी कहानी बताई।

डॉक्टरों से शख्स कहता है कि वो नर्क से वापस आया है और वहां जाकर उसने शैतान को देखा है। डॉक्टर अपने वीडियो में कह रहे हैं कि उनके शुरुआती करियर में उन्हें एक आदमी मिला था, जिसके दिल में छुरा घुंपा हुआ था। डॉक्टर्स उसे सर्जरी के लिए लेकर गए। शख्स का इलाज कराने की पूरी कोशिश की गई लेकिन डॉक्टर्स उसे बचा नहीं सके और वो मर गया। इसके बाद वो मर गया।

लेकिन अजीब बात है कि शख्स डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित किए जाने के कुछ घंटों के बाद जिंदा भी हो गया। डॉक्टरों से शख्स ने कहा कि वो नर्क में गया और शैतान से आंखें मिलाकर वापस आ गया। अब शख्स का ये दावा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+