इस शख्स के पेट में कहां से आया इतना बड़ा कांच का गिलास, डॉक्टर भी हैरान
बीजिंग। चीन के ग्वांगझू शहर में जब एक आदमी के पेट में तेज दर्द उठा तो वो सीधे अस्पताल भागा। दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर्स ने उसे फौरन कुछ दवाईयां दीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसका दर्द बढ़ता ही जा रहा था और डॉक्टर्स समझ नहीं पा रहे थे कि दर्द को कैसे कम किया जाए। भला मामूली सा पेट दर्द इतना भयानक रूप कैसे ले सकता है।


एक्स रे में पता लगी सच्चाई
जब दर्द बिल्कुल भी कम नहीं हुआ तो डॉक्टर्स ने आदमी के पेट का एक्स-रे करने का फैसला लिया। जब एक्स-रे की रिपोर्ट सामने आई तो डॉक्टर्स को भी यकीन नहीं हुआ। आदमी के पेट के नीचले हिस्से में एक कांच का गिलास फंसा हुआ था। ये गिलास 8 सेंटीमीटर लंबा और 7 सेंटीमीटर चौड़ा था। अगर इसे जल्द नहीं निकाला जाता, तो आदमी की मौत भी हो सकती थी।

डॉक्टर्स को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इसे निकालने फैसला लिया। डॉक्टर्स ने पहले आदमी के पेट को बिना चीरे गिलास निकालना चाहा लेकिन वो काफी चिकना था। इसलिए बार-बार डॉक्टर्स के हाथों से फिसलता जा रहा था। जब कई कोशिशों के बावजूद गिलास हाथ नहीं आया तो डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करने का फैसला किया।

कैसे पहुंचा गिलास वहां, नहीं बताया
ऑपरेशन में गिलास निकाले जाने के बाद आदमी को चैन मिला। ये गिलास दो दिनों तक आदमी के पेट में मौजूद था लेकिन मारे डर के उसने ये बात किसी को नहीं बताई। इसलिए जब दर्द बढ़ता गया तो उसके पास अस्पताल जाने के सिवा कोई चारा नहीं बचा। उसके पेट में ये गिलास कैसे पहुंचा, ये भी उसने किसी को नहीं बताया।












Click it and Unblock the Notifications