3 Idiots के 'रैंचो' की तरह डॉक्टरों ने करवाई डिलीवरी, भारी बर्फबारी में अचानक महिला को उठा भयंकर दर्द
जम्मू कश्मीर के सुदूर इलाके में डॉक्टर्स ने ठीक थ्री ईडियट्स फिल्म की तरह ही एक महिला की डिलीवरी करवाई। व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल के जरिये महिला की डिलीवरी हुई और अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

आमिर खान की 'थ्री ईडियट्स' फिल्म तो आप लोगों ने देखी ही होगी। फिल्म में 'रेंचो' ने जिस तरह से वीडियो कॉल पर महिला की डिलीवरी करवाई, वो काफी शानदार सीन था। बारिश की वजह से अस्पताल तक पहुंचना मुमकिन नहीं हो सका, तो रेंचो ने वीडियो कॉल पर ही डिलीवरी करवा दी। चलिये ये तो रही फिल्म की बात, लेकिन ऐसा ही एक किस्सा असल जिंदगी में भी घटा है। जहां भारी बर्फबारी के चलते अस्पताल ना पहुंच सकने की स्थिति में डॉक्टरों ने व्हाट्सप कॉल पर एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में मदद की।

डॉक्टरों ने ऐसे करवाई महिला की डिलीवरी
मामला है जम्मू कश्मीर के सूदूर इलाके का, PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरलिफ्ट की संभावना भी जब खत्म हो गई, तो जम्मू कश्मीर के किसी सुदूर इलाके में गर्भवती महिला की डिलीवरी ऑनलाइन ही करवाई गई। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मीर मोहम्मद शफी ने बताया कि शुक्रवार की रात हमें एक मरीज मिला, जिसमें एक्लम्पसिया, लंबे समय तक प्रसव और एपिसीओटॉमी का जटिल प्रसव का इतिहास था।

सर्दियों के दौरान मुश्किल था एयरलिफ्ट
लोगों को तुरंत ही एयरलिफ्ट करने की जरूरत थी क्योंकि सर्दियों के दौरान ये हिस्सा बाकी हिस्सों से कटा हुआ था। लेकिन शुक्रवार को लगातार बर्फबारी के चलते अधिकारियों ने इस काम को रोक दिया, जिससे केरन पीएसची में डिलीवरी में मदद करने के लिए डॉक्टर्स को कोई दूसरा रास्ता खोजने के लिए मजबूर होना पड़ा।

क्या बोले डॉक्टर
क्रालपोरा उप जिला अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ने केरन पीएचसी में डॉ. अरशद सोफी और उनके पैरामेडिकल स्टाफ को व्हाट्सएप कॉल पर बच्चे को जन्म देने के पूरे प्रोसेस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मरीज को नॉर्मल डिलीवरी करवाने के बारे में कहा गया और फिर छह घंटे के बाद एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। अब डिलीवरी के बाद मां और बच्ची दोनों ही बिल्कुल ठीक हैं।

लोगों को आई 'थ्री इडियट्स' की याद
फिल्म की ही तरह यहां रियल लाइफ में भी महिला की ऑनलाइन डिलीवरी करवाने को लेकर महिला और डॉक्टर्स दोनों ही चर्चा में हैं। ये किस्सा सुनकर लोगों को आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' की याद आ गई। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं और उनकी निगरानी में हैं। मामला सुर्खियों में छा गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications