'दिल दीवाना बिन मास्क के माने ना', वेलेंटाइन्स डे पर वायरल हो रहा मुंंबई पुलिस का ये ट्वीट

वेलेंटाइन्स डे पर लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है।

मुंबई, 14 फरवरी। आज पूरी दुनिया वेलेंटाइन्स डे मना रही है। आज आबोहवा में बेशुमार प्यार है, लेकिन कईं प्यार का खुमार आपको इतना पागल न कर दे कि आप कोरोना के खतरे को ही भुला दें और मास्क पहनना छोड़ दें। वेलेंटाइन्स डे पर लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है। दिल के मामले मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन मास्क पहनना नहीं और कोरोना वायरस महामारी में आपको ये आवश्यक रूप से पहनना चाहिए। मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट के जरिए यही समझाने की कोशिश की है।

mumbai police

दिल दीवाना बिन मास्क के माने ना

मास्क की महत्ता को लोगों तक पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस ने एक मुश्किल दिल और मास्क का सहारा लिया है। इसके अलावा ट्वीट में हिन्दी फिल्म के दो गानों का भी सहारा लिया गया है। ये ट्वीट कुछ इस तरह है- 'दिल दीवाना बिन मास्क के माने ना, ये पगला है, समझाने से समझे ना' इसके अलावा मास्क की महत्ता को लोगों को बताने के लिए रेखा की 1981 में आई फिल्म उमराव जान के एक प्रसिद्ध गाने दिल चीज क्या है का भी सहारा लिया गया है। ट्वीट में लिखा है- 'दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, बस एक बार मास्क पहन लीजिए।'

यह भी पढ़ें: यूके में सामने आया कोरोना वायरस का नए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन, एक मरीज में मिला संक्रमण

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है। यूजर्स मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को जमकर लाइक कर रहे हैं। इसके अलावा इसपर कमेंट्स भी आ रहे हैं। स्वाति अवस्थी ने इस ट्वीट पर कमेंट कर लिखा- मीम्स ऑफ द डे। बता दें कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में मास्क की बड़ी भूमिका रही है। मास्क का नियमित इस्तेमाल आपको कई अन्य बीमारियों से रूख रखने में मदद कर सकता है। मास्क के अलावा बाहर जाते समय आपको नियमित तौर पर साबुन से हाथ धोने चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+